Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला 2026: बांका के कांवड़िया पथ पर अब तक नहीं बिछी बालू, रास्ते पर बह रहा नाले का गंदा पानी

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:57 AM (IST)

    बांका में श्रावणी मेला शुरू होने में दस दिन शेष हैं, लेकिन कांवड़िया पथ पर बालू बिछाने और नाले की सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य अभी तक अधूरे हैं। ...और पढ़ें

    कांवड़िया पथ पर अब तक नहीं बिछी बालू

    कांवड़िया पथ पर अब तक नहीं बिछी बालू

    HighLights

    1. कांवड़िया पथ पर बालू बिछाने का कार्य अधूरा।

    2. गोड़ियारी में नाले का गंदा पानी रास्ते पर बह रहा।

    3. उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गंदगी का अंबार।

    संवाद सूत्र, चांदन (बांका)। श्रावणी मेला शुरू होने में महज दस दिन शेष हैं, लेकिन कांवड़िया पथ पर कई जरूरी तैयारियां अब भी अधूरी हैं। गोड़ियारी से हरखार धर्मशाला तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बालू बिछाने का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। 

    वहीं गोड़ियारी में पिछले दो वर्षों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण बरसात के दौरान गंदा पानी कांवरिया पथ पर बहने लगता है, जिससे कांवड़ियों को आवागमन में भारी परेशानी होती है।

    तैयारियां तेज गति से नहीं चल रही

    स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बताया कि बांग्ला पंचांग के अनुसार श्रावण मास का प्रवेश हो चुका है और कांवरियों का आगमन भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज गति से नहीं चल रही हैं। 

    लोगों का कहना है कि मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे हो जाने चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    कांवड़िया पथ पर बह रहा था नाले का गंदा पानी

    ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी गोड़ियारी में नाले का गंदा पानी कांवड़िया पथ पर बहता रहा था, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी थी। इस बार भी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। 

    इसके अलावा गोड़ियारी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है। अब तक परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू नहीं किया गया है।

    नाले की तत्काल सफाई कराने की मांग

    स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गोड़ियारी में नाले की तत्काल सफाई कराई जाए, कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए तथा उप स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: अबरखा में 600 बेड की हाईटेक टेंट सिटी बनकर तैयार, कांवड़ियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं