Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अजब -गजब प्रेम : दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने दोनों की करा दी शादी

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 08:26 AM (IST)

    बिहार के बांका जिले से अजब-गजब प्रेम की खबर सामने आई है। दामाद को सास से प्यार हो गया। इसके बाद ससुर ने दोनों की शादी करा दी। बताया जा रहा है कि युवक ...और पढ़ें

    दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने दोनों की करा दी शादी
    दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने दोनों की करा दी शादी

    HighLights

    1. दामाद और पत्नी को आशीर्वाद देकर विदा कर दिया
    2. बांका न्यायालय में जाकर दोनों की शादी को कानूनी मान्यता दिला दी

    संवाद सूत्र, बांका। बांका में दामाद और सास में हुई शादी की चर्चा यहां जोरों पर हो रही है। लोग तरह-तरह से इस पर चर्चा कर रहे हैं। सभी सकते में हैं और कह रहे हैं कि यह अमर्यादित चरित्र है।

    जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव के 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी से दामाद कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव के निवासी सिकंदर यादव को प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खा ली।

    दिलेश्वर दर्वे को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों की शादी करवा दी। यहां बता दें कि दिलेश्वर दर्वे और गीता देवी की पुत्री से सिकंदर यादव से शादी हुई थी। वहीं कुछ दिन पहले सिकंदर यादव की पत्नी का देहांत हो गया था। सिकंदर को एक लड़का और एक लड़की भी है। '

    पत्नी के मरने के बाद सिकंदर यादव को अपने सास से प्यार हो गया

    पत्नी के मरने के बाद सिकंदर यादव को अपने सास से प्यार हो गया। वह अक्सर अपना ससुराल हीर मोती आने लगा। दिलेश्वर दर्वे को शक हुआ कि मामला कुछ गड़बड़ है। इसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों के सिकंदर और गीता को बुलाया।

    खबरें और भी

    दोनों को काफी समझाया और कहा कि इस प्रकार का व्यवहार हमारे समाज को कलंकित करता है। लेकिन दोनों अपने प्यार को पाने के लिए बेचैन थे। दोनों ने शादी करवा देने की बात कही।

    इसके बाद ग्रामीणों के सामने दिलेश्वर दर्वे ने अपनी पत्नी और दामाद की शादी करवा दी। इसके बाद बांका न्यायालय में जाकर दोनों की शादी को कानूनी मान्यता दिला दी। दामाद और पत्नी को आशीर्वाद देकर विदा कर दिया।

    यह भी पढ़ें-

    Kishanganj News : जबरन गाड़ी में बैठाया फिर खेत में ले गए, चाकू के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; चार गिरफ्तार

    General Train Ticket Online : जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए रेलवे ने बदला नियम, अब UTS ऐप से ऐसे होगी बुकिंग