Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VB-G-RAM-G योजना: बांका में मटेरियल सप्लाई करने वाले वेंडर्स का चयन, 7 अप्रैल तक करें आवेदन

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 09:14 AM (IST)

    बांका में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने 'जी राम जी योजना' के तहत सामग्री आपूर्ति के लिए वेंडरों के चयन की प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि अब ...और पढ़ें

    विकास कार्यों के लिए सामग्री आपूर्ति करने वाले वेंडरों का चयन। फाइल फोटो

    विकास कार्यों के लिए सामग्री आपूर्ति करने वाले वेंडरों का चयन। फाइल फोटो  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बांका। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा ‘जी राम जी योजना’ के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए सामग्री आपूर्ति करने वाले वेंडरों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    इसके लिए इच्छुक एवं योग्य संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहले आवेदन की तिथि 18 से 25 मार्च निर्धारित थी, जिसे संशोधित कर अब दो से सात अप्रैल तक कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार, प्रखंडों और ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण सामग्री, खेल मैदान निर्माण सामग्री, वृक्षारोपण एवं पौधशाला से जुड़ी सामग्रियों की आपूर्ति के लिए वेंडरों का पंजीकरण किया जाएगा।

    चयनित वेंडरों को तय दरों पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध करानी होगी। आवेदन पत्र डीआरडीए, बांका कार्यालय में जमा किए जाएंगे।

    इन दस्तावेजों को करना होगा सबमिट

    वेंडर चयन प्रक्रिया के तहत आवेदकों को तकनीकी और वित्तीय प्रस्ताव अलग-अलग सीलबंद लिफाफों में जमा करना अनिवार्य होगा। इसके साथ जीएसटी प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, आयकर रिटर्न, आधार कार्ड, रद चेक और बैंक विवरण जैसे जरूरी दस्तावेज भी देने होंगे।

    आठ अप्रैल को उप विकास आयुक्त कार्यालय में तकनीकी जांच की जाएगी, जिसमें सफल आवेदकों को ही वित्तीय मूल्यांकन के लिए चुना जाएगा। चयनित वेंडरों का पंजीकरण एक वर्ष के लिए मान्य रहेगा।

    अप्रैल से लागू होगी योजना, बढ़ेगा रोजगार

    केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘विकसित भारत-जी राम जी (ग्रामीण)’ योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। इसके तहत गांवों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। योजना के अंतर्गत अब अकुशल मजदूरों को साल में 100 की जगह 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।

    स्वरोजगार और सामुदायिक योजनाओं पर फोकस

    योजना में निजी एवं सार्वजनिक दोनों प्रकार की योजनाओं को शामिल किया गया है। व्यक्तिगत योजनाओं में पौधारोपण, वर्मी कंपोस्ट, खेत पोखरी, बकरी एवं मुर्गी शेड शामिल हैं, जबकि सार्वजनिक योजनाओं में चेकडैम, ग्रामीण हाट, सड़क निर्माण और सामूहिक पौधारोपण जैसे कार्य किए जाएंगे।

    जी राम जी योजना का क्रियान्वयन अप्रैल से होना है। इसके लिए सामग्री की आपूर्ति को लेकर वेंडर चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। सात अप्रैल तक इच्छुक लोग कागजात जमा कर सकते हैं। -मनोरंजन प्रसाद, डीपीओ मनरेगा।

    खबरें और भी