Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में आवासीय विद्यालय में 11वीं कक्षा के लिए नामांकन शुरू, 18 अप्रैल तक आवेदन

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 02:21 PM (IST)

    बेगूसराय के बखरी स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय में 11वीं कक्षा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कल्याण पदाधिकारी के ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय)। बेगूसराय में जिला कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह नामांकन प्रक्रिया बखरी के सिमरी में स्थापित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू विद्यालय बेगूसराय तथा एससी एसटी वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए शुरू की गई है। ये विद्यालय पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित हैं।

    मालूम हो कि विगत 14 मार्च को मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान बखरी प्रखंड स्थित इस इस अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का उद्घाटन किया गया था। यहां की छात्राओं ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है।

    जिला प्रशासन ने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राएं दूसरे जिलों के विद्यालयों में भी नामांकन ले सकते हैं। इसको लेकर सभी विकास मित्रों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से कम से कम पांच-पांच छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करें।

    जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया है कि नामांकन प्रक्रिया ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसमें ओबीसी वर्ग की छात्राओं से अपील की गई है कि वे बढ़-चढ़कर भाग लें।

    खबरें और भी

    विद्यालय में कुल 160 सीटें उपलब्ध हैं। विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। यहां पढ़ाई, आवास एवं भोजन की सुविधा पूर्णतः निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। जिला कल्याण पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं विकास मित्रों से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है, ताकि पात्र छात्राओं को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

    यह भी पढ़ें- Ground Report: बिहार में जीविका दीदियों के चेहरे पर निराशा, नीतीश कुमार को याद कर आंखे हुईं नम

    यह भी पढ़ें- आखिरी गेंद तक कांपता रोमांच, कलेक्टरेट ने 1 रन से जीता फाइनल, आरपीएफ की आंखों के सामने टूटा खिताब का सपना