Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला 2026 में देवघर-सुल्तानगंज जाना हुआ आसान, बरौनी-बेगूसराय होकर चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 08:35 AM (IST)

    रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें बरौनी और बेगूसराय होते हुए दे ...और पढ़ें

    बरौनी-बेगूसराय होकर चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    बरौनी-बेगूसराय होकर चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    HighLights

    1. श्रावणी मेला के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं।

    2. बरौनी और बेगूसराय से देवघर-सुल्तानगंज यात्रा अब हुई आसान।

    3. श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ से मिलेगी काफी राहत और सुविधा।

    संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय)। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इनमें कई ट्रेनें बरौनी एवं बेगूसराय स्टेशन होकर गुजरेंगी, जिससे जिले के श्रद्धालुओं को देवघर और सुल्तानगंज जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। 

    05597/05598 जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई से 31 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा। 05597 जयनगर से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को रात नौ बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:42 बजे जसीडीह होते हुए 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। 

    वापसी में 05598 प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को आसनसोल से सुबह 11 बजे खुलकर अगले दिन सुबह छह बजे जयनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा और जसीडीह होकर चलेगी।

    05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल

    05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 31 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। रक्सौल से रात 12:30 बजे खुलने वाली ट्रेन उसी दिन शाम 5:05 बजे देवघर पहुंचेगी। 

    वापसी में शाम 6:05 बजे देवघर से खुलकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, जमालपुर और भागलपुर होकर चलेगी।

    05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल

    05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 28 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन होगा। बढ़नी से चलने वाली ट्रेन अगले दिन सुबह 3:35 बजे बरौनी, 4:03 बजे बेगूसराय, 6:55 बजे मुंगेर तथा 8:20 बजे सुल्तानगंज पहुंचते हुए दोपहर एक बजे देवघर पहुंचेगी। 

    वापसी में देवघर से शाम 6:45 बजे खुलने वाली ट्रेन रात 9:25 बजे सुल्तानगंज, 11:15 बजे मुंगेर, अगले दिन 12:13 बजे बेगूसराय और 12:45 बजे बरौनी पहुंचते हुए बढ़नी जाएगी।

    03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल

    इसके अलावा 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, हाजीपुर और छपरा के रास्ते संचालित होगी, जिससे श्रावणी मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। 

    खबरें और भी

    रेलवे के अनुसार इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से श्रावणी मेला के दौरान देवघर, सुल्तानगंज और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

    यह भी पढ़ें- कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के बढ़े 5 फेरे, 1 अगस्त से मिलेगा टिकट; खगड़िया, मानसी, नवगछिया में भी ठहराव