Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Begusarai: बारिश से बेहाल किसानों को राहत देने की तैयारी में सरकार, फसलों के नुकसान का किया जाएगा आकलन

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 02:05 PM (IST)

    बेगूसराय के गढ़पुरा क्षेत्र में भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण गेहूं और मक्का की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग फसल नुकसान का आकलन कर र ...और पढ़ें

    आंधी और वर्षा से फसल का भारी नुकसान
    आंधी और वर्षा से फसल का भारी नुकसान

    HighLights

    1. बेगूसराय में आंधी-तूफान से खराब हुई फसल
    2. कृषि विभाग करेगा फसलों की क्षति का आकलन

    संसू, गढ़पुरा (बेगूसराय)। गुरुवार की रात भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से क्षेत्र में गेहूं और मक्के की फसल की भारी बर्बादी हुई है। इसको लेकर किसानों को चिंता बढ़ गई है।

    मौजी हरिसिंह पंचायत में पावाजान, खिलहा, रही, नकटी, बगजोर आदि बहियार में गेहूं के कटी और खेत में खड़ी लगभग 20 बीघा दोनों फसल बर्बाद हो गई है। वहीं, खेत में लहलहाता मक्के की भी करीब 25 बीघा की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।

    गेंहू की फसल बर्बाद

    खखरुआ के किसान भीखारी साह, धनिक यादव, मोहम्मद सईद, वार्ड सदस्य कोकाय राम ने बताया कि किसान का गला कट गया है। गेहूं काटने के समय भारी क्षति हुई है। दस बीघा के लगभग किसानों का कटा हुआ गेहूं खेत में बर्षा के पानी में पड़ा हुआ है। वहीं, खेत में लगा हुआ गेहूं करीब दस बीघा से अधिक बर्बाद हो गया है।

    इस बहियार में लगभग 25 बीघा मक्का की फसल बर्षा के साथ आए आंधी-तूफान में गिर गई है मक्का फसल में दो दो शीष में दाना लगा हुआ है। वह खेतों में धराशाही हो गया है, जिसे किसान देखकर माथा पीट रहे हैं। पका हुआ गेहूं इस आफत में हाथ से चला गया है।

    मौजी हरिसिंह के किसान व प्रखंड उप प्रमुख पति दिलीप यादव ने बताया कि इनके तरपट्टा बहियार एवं जिल्ला बहियार समेत कई अन्य बहियार में लगभग 20 बीघा से अधिक गेहूं की फसल लगी हुई थी। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि में सब बर्बाद हो गया है।

    खबरें और भी

    25 बीघा से अधिक मक्के की फसल की क्षति

    वहीं, 25 बीघा से अधिक मक्का का फसल की क्षति हुई है, जिसमें प्रमुख किसानों में राम ध्यान यादव, भगलू यादव, संजीव यादव, रामचंद्र यादव, शोभा यादव, कैलाश यादव समेत कई किसान शामिल है। इन किसानों की मक्का और गेहूं की फसल बर्बाद हुई है।

    किसानों का कहना है कि आंधी-बारिश से हुई भारी तबाही के बाद भी क्षति का आकलन करने के लिए सरकार का कोई पदाधिकारी या कर्मी नहीं आया है। जिससे किसानों के फसल क्षति का मुआवजा मिल सके।

    जल्द किया जाएगा आकलन

    इस संबंध में बीएओ ओम प्रकाश यादव ने बताया कि फसल क्षति का आकलन किए जाने के लिए कृर्षि विभाग के एसी और किसान सलाहकार को जवाब देही दी गई है। इन लोगों के द्वारा फसल क्षति की सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद जिले को भेजा जाएगा।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Land Survey: भूमि सर्वे को लेकर राजस्व अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, अब घर-घर जाकर करना होगी ये काम

    Muzaffarpur News: 5 करोड़ की लागत से रिपेयर होगा कांटी-मड़वन पथ, जर्जर रोड की मरम्मत को मिली मंजूरी