Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: असम मुस्लिम मैरिज एक्ट रद्द होने पर गदगद दिखे गिरिराज सिंह, कांग्रेस की राम यात्रा पर कह दी ये बात

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 09:08 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने असम सरकार द्वारा असम मुस्लिम मैरेज एक्ट रद्द करने के निर्णय स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि एक देश एक कानून सबके हित म ...और पढ़ें

    असम मुस्लिम मैरिज एक्ट रद्द होने पर गदगद दिखे गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो)
    असम मुस्लिम मैरिज एक्ट रद्द होने पर गदगद दिखे गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. असम मुस्लिम मैरेज एक्ट रद करने के निर्णय का गिरिराज सिंह ने किया स्वागत
    2. उत्तारखंड में यूसीसी और कांग्रेस की राम यात्रा पर भी बोले केंद्रीय मंत्री

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। असम सरकार द्वारा 1935 से चल रही मुस्लिम मैरेज एक्ट को निरस्त करने का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। पिछले दिनों उत्तराखंड सरकार ने कामन सिविल कोड को पारित किया और अब असम सरकार ने मुस्लिम मैरेज एक्ट रद करने का निर्णय लिया है, दोनों स्वागत योग्य हैं। ये बातें मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहीं।

    उन्होंने कहा कि एक देश में हिंदू और मुसलमानों के लिए अलग-अलग कानून रहने से सरकारों को काफी कठिनाइयों को सामना करना पड़ता है। एक देश एक कानून सबके हित में है। अब इस देश में रहने वाले सभी लोग मतलब हिंदू -मुसलमान सब कोई एक कानून से चलेंगे तो समाज में अच्छा माहौल बनेगा।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर हिंदू के लिए अलग कानून और मुसलमान के लिए अलग कानून हो, तो देश नहीं चलेगा। इसलिए मैं असम की सरकार को धन्यवाद देता हूं। इसमें किसी मुसलमान या हिंदू को दुखी नहीं होना चाहिए।

    पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं तो सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने कई लोगों को जेनऊ पहनवा दिया और त्रिपुंड लगवा दिया है। ऐसे में कांग्रेस को अगर सद्बुद्धि आ रही है तो यह काफी अच्छी बात है।

    खबरें और भी

    गिरिराज ने कहा कि इस तरह कांग्रेस के नेता राम मंदिर के कार्यक्रम में भी शामिल होते तो अच्छा होता। अब वो राम यात्रा भी निकाल रहे हैं, अयोध्या का भी दर्शन कर रहे हैं।  वाह रे मोदी सच है कि मोदी है तो मुमकिन है।

    गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को लेकर यह भी कहा कि कल तक राम को काल्पनिक मानते थे आज वह राम यात्रा निकाल रहे हैं, इससे सुखद हमारे जैसे लोगों के लिए कुछ नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें: Cyber Crime: बैंकों के कस्टमर केयर के नाम पर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे लगाते थे लोगों को लाखों का चूना

    Bihar Teachers: समय से स्कूल न पहुंचने वाले शिक्षकों की कटेगी सैलरी, सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ 992 स्कूलों का निरीक्षण