विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोकामा में नए राजेंद्र पुल को जोड़ने का काम शुरू, 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 47 ट्रेनें रहेंगी रद

Published: Tue, 01 Sep 2026 09:57 PM (IST)

मोकामा के पास राजेंद्र पुल पर नए रेल पुल के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, रेल प्रशासन ने परिचालन शुरू करने के लिए एनआई वर्क का निर्णय लिया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. राजेंद्र पुल के समानांतर नए रेल पुल का निर्माण पूरा।

  2. नए पुल पर परिचालन हेतु 21 सितंबर से एनआई वर्क।

  3. बरौनी जंक्शन से गुजरने वाली 47 ट्रेनें होंगी रद्द/परिवर्तित।

संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय)। रेल प्रशासन के मुताबिक मोकामा के पास गंगा नदी पर राजेंद्र पुल के समानांतर एक नए रेल पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

इससे होकर रेल परिचालन प्रारंभ करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने एनआई वर्क करने का निर्णय लिया है। इस वर्क को लेकर दानापुर मंडल अंतर्गत राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन, टाल जंक्शन, रामपुर डुमरा एवं सोनपुर मंडल में दिनकर ग्राम सिमरिया में राजेंद्र पुल पर डबल लाइन सुविधा के साथ-साथ नए रेलवे पुल को जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया एवं बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन को जोड़ने का कार्य के लिए प्री एनआई वर्क आगामी 21 सितंबर से आगामी चार अक्टूबर तक किया जाएगा।

इस अवधि में पुल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद, कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित रूट से एवं कई ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ कर चलाई जाएगी।

रेलसूत्रों के मुताबिक आगामी 21 सितंबर से चार अक्टूबर तक जयनगर पटना, 22 सितंबर से चार अक्टूबर तक सहरसा-राजेंद्रनगर, 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक हावड़ा जयनगर, 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक भागलपुर-मुजफ्फरपुर अप एवं डाउन ट्रेनें रद रहेगी।

इन तारीखों में रद रहेंगी ये ट्रेनें

  • 23 सितंबर को मऊ-कोलकाता एक्सप्रेस
  • 24 सितंबर को लालकुआं-कोलकाता एवं कोलकाता-मऊ
  • 25 एवं 30 सितंबर को हावड़ा-रक्सौल
  • 26 सितंबर को रक्सौल-हावड़ा कोलकाता- जयनगर, कोलकाता-सीतामढ़ी, सियालदह-जयनगर, गोरखपुर-आसनसोल, जयनगर-सियालदह, हावड़ा-दरभंगा
  • 27 सितंबर को दरभंगा-कोलकाता
  • 28 सितंबर को सीतामढ़ी-कोलकाता, सियालदह-जयनगर एवं कोलकाता-दरभंगा
  • 29 सितंबर को कोलकाता-मुजफ्फरपुर, सियालदह-जयनगर एवं मुजफ्फरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 30 सितंबर को मुजफ्फरपुर-कोलकाता, सियालदह-जयनगर, गोंडा-आसनसोल एवं दरभंगा-कोलकाता
  • 1 अक्टूबर को रक्सौल-हावड़ा, सियालदह-बलिया, कोलकाता-सीतामढ़ी, जयनगर-सियालदह, कोलकाता-दरभंगा, टाटानगर-थावे एवं पूरी-जयनगर एक्सप्रेस
  • 2 अक्टूबर को सियालदह-बलिया, सीतामढ़ी-कोलकाता, सियालदह-जयनगर, आसनसोल-गोरखपुर, हावड़ा-रक्सौल, टाटा-थावे एवं कटिहार-टाटानगर
  • 3 अक्टूबर को रक्सौल-हावड़ा, बलिया-सियालदह, कोलकाता-जयनगर, सियालदह-जयनगर, थावे-टाटानगर एवं जयनगर-पुरी
  • 4 अक्टूबर को सियालदह-बलिया, जयनगर-कोलकाता एवं थावे-टाटानगर एक्सप्रेस रद रहेगी।

ट्रेनें रद रहने से इन ट्रेनों के रेलयात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- रेलवे का तोहफा: जमालपुर, गोड्डा और अजगैवीनाथ धाम से देवघर के बीच चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें