Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले उठा धुआं, फिर धधक उठी बाइक... बिहार में पति-पत्नी और बच्चे ने ऐसे बचाई जान

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 05:54 PM (IST)

    बेगूसराय में NH-31 पर चलती बाइक में अचानक आग लग गई, लेकिन पति-पत्नी और बच्चे ने समय रहते उतरकर अपनी जान बचाई। शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज से आग लगने क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बेगूसराय में NH-31 पर चलती बाइक में लगी आग।

    2. समय रहते परिवार बाइक से उतरकर सुरक्षित बचा।

    3. शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज आग का संभावित कारण।

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित ट्रैफिक चौक के समीप मंगलवार की रात चलती बाइक में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाइक पर सवार पति, पत्नी और बच्चे ने समय रहते वाहन रोककर नीचे उतर जाने से बड़ा हादसा टल गया।

    बाइक में आग लगने का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

    इंजन से धुआं निकलते ही बाइक रोकी

    जानकारी के अनुसार मनियप्पा गांव निवासी विजय कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खरीदारी करने बेगूसराय बाजार आए थे।

    खरीदारी के बाद सभी लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक चौक स्थित फल मंडी के समीप बाइक के इंजन की ओर से तेज धुआं निकलता दिखाई दिया।

    धुआं देखते ही विजय कुमार ने तत्काल बाइक सड़क किनारे रोक दी और पत्नी व बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

    देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई बाइक

    विजय कुमार बाइक में खराबी का कारण समझने का प्रयास ही कर रहे थे कि अचानक उसमें आग भड़क उठी।

    देखते ही देखते पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई और धूं-धूं कर जलने लगी। सड़क के बीचों-बीच बाइक में आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की भीड़ मौके पर जुट गई।

    लोगों ने पानी डालकर आग पर पाया काबू

    स्थानीय लोगों ने पानी लाकर काफी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि बाइक सवार ने समय रहते वाहन नहीं रोका होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते परिवार के बाइक से उतर जाने के कारण सभी की जान बच गई।

    शार्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज की आशंका

    फिलहाल बाइक में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर इंजन में शार्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

    घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।