विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय के मंझौल में खेत में मिला कुचला हुआ शव, इलाके में स्मैक के अड्डे की चर्चा

Published: Sun, 16 Aug 2026 10:38 AM (IST)

बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के पीछे खेत में ईंट-पत्थरों से कुचला हुआ शव मिलने से ...और पढ़ें

शव को बरामद करती हुई पुलिस। फोटो जागरण

शव को बरामद करती हुई पुलिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. मंझौल में सरकारी स्कूल के पीछे खेत में शव मिला।

  2. शव को ईंट-पत्थरों से कुचलकर चेहरा बिगाड़ा गया था।

  3. इलाके में स्मैक नशेड़ियों का अड्डा होने की आशंका।

जागरण संवाददता, मंझौल (बेगूसराय)। बिहार के बेगूसराय में मंझौल थाना क्षेत्र के पंचायत एक कमला वार्ड में सरकारी विद्यालय के पीछे स्थित खेत में रविवार की अहले सुबह एक शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसकी सूचना मिलते ही मंझौल थाना पुलिस के साथ-साथ चेरिया बरियारपुर तथा बखरी डीएसपी सह प्रभारी डीएसपी मंझौल भी मौके पर पहुंच गए।

वहीं इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गयी। शव को देखने पर प्रथम दृश्या यह प्रतीत हो रहा था कि उसे ईट तथा पत्थरों से कुचल कर चेहरे को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही एसपी बेगूसराय मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचकर जांच करने लगे।

इसके बाद उक्त युवक की लगभग पहचान पंचायत एक खोइर टोला निवासी नाथों पासवान का पोता के रूप में की गई है। हालांकि एसपी मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृश्या इसे ईट तथा पत्थरों से कुचल कर मारा गया है।

वहीं, शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरी पहचान नहीं हो सकी है। एक युवक से पड़ताल करने पर 90% पहचान हो चुका है। वहीं घटना की पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगी।

खेत मे कपड़े तथा स्मैक की चर्चा

वही वहां पर मौजूद लोगों में यह भी चर्चा चल रही थी कि यह क्षेत्र स्मैक के नशेड़ियों का अड्डा है। यहां पर एक बंद पड़े स्कूल तथा बगल में बसवारी में रोज चौकड़ी लगती है।

उक्त युवक की भी हत्या इसी वजह से हुई है। वहीं शव के बगल में स्थित मकई के खेत में भी कपड़ा तथा स्मैक मिला है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- 8वीं की छात्रा सोनी ने 'एक दिन की मुखिया' बनकर चौंकाया; सुपौल के गनौरा पंचायत में दिया सुशासन व विकास का नया विजन