Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में अनुकंपा नियुक्ति की लालच में भाई को मार डाला, पुलिस से की लापता होने की शिकायत

    Updated: Fri, 22 May 2026 12:43 AM (IST)

    बखरी पुलिस ने लौछे गांव में हुई रोबिन सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। संपत्ति और अनुकंपा पर नौकरी के लालच में छोटे भाई सोबिन सिंह ने ही बड़े भाई ...और पढ़ें

    घटना की जानकारी देती पुलिस। फोटो जागरण

    घटना की जानकारी देती पुलिस। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय)। बखरी पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के लौछे गांव में हुई रोबिन सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति और पिता की जगह अनुकंपा पर नौकरी की लालच में मृतक के छोटे भाई सोबिन सिंह के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया था।

    पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी निशानदही पर घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

    गुरुवार की देर शाम बखरी थाना पर एसडीपीओ कुंदन कुमार ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में तकनीकी और परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर मृतक का छोटा भाई ही पुलिस के रडार पर था। जिला पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद बुधवार की शाम सोबिन को हिरासत में लिया गया।

    पूछताछ में उसने अपने भाई की हत्या की बात को स्वीकार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या की रात उसने ही अपने छोटे भाई को घर से दूर खेत पर बुलाया था। जहां उसे दो गोली मारकर उसकी हत्या करने के बाद हथियार को वहीं पास की झाड़ी में फेंक दिया था। फिर पुलिस को भाई के गायब होने की सूचना दी।

    उन्होंने बताया कि हत्या के दिन से ही मृतक के छोटे भाई के बयान में विरोधाभास पाया जा रहा था। एसडीपीओ ने घटना का कारण पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर बड़े भाई को नौकरी का मिलना तथा पारिवारिक संपत्ति पर कब्जा करने की सोच थी।

    खबरें और भी

    बड़े बेटे को मिल गई थी नौकरी

    उन्होंने बताया कि विपुल सिंह के दो पुत्र रोबिन सिंह और सोबिन सिंह थे। बड़ा पुत्र रोबिन अविवाहित थे और छोटा पुत्र सोबिन विवाहित है। नौकरी पर रहे पिता की मौत के बाद बड़े पुत्र रोबिन को नौकरी मिलनी थी।

    हत्या के अगले दिन रोबिन आवश्यक कागजात जमा करने खगड़िया जाने वाला था। मौके पर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

    अकेले की भाई की हत्या

    सोबिन ने पुलिस को बताया कि उसने अकेले ही भाई की हत्या की है। घटना में अन्य लोगों के शामिल होने के सवाल पर एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल घटना के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिससे आगे भी पूछताछ की जा रही है।

    मामले में मृतक की मां ने 11 लोगों को किया था नामजद 

    मालूम हो कि बीते 13 अप्रैल की रात थाना क्षेत्र के लौछे गांव में विपुल सिंह के 33 वर्षीय पुत्र रोबिन सिंह की हत्या  कर दी गई थी। तब मृतक की मां रानी देवी ने हत्या का कारण भूमि विवाद बताते हुए 11 नामजद व अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    लेकिन मामले के खुलासे के बाद उसमें प्राथमिकी और उसमें नामजद लोगों पर आगे की कार्रवाई के सवाल पर एसडीपीओ ने कहा कि अभी अनुसंधान चल रहा है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    गिरफ्तार भाई पर अवैध हथियार रखने का अलग से दर्ज होगा मुकदमा

    एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि हत्यारे भाई की निशानदही पर अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ है। इसलिए अवैध हथियार रखने के आरोप में सोबिन पर अलग से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पटना का अस्पताल बना जंग का मैदान: IGIMS में तीसरे दिन भी मारपीट, जूनियर डॉक्टरों ने इंजीनियर का सिर फोड़ा 

    यह भी पढ़ें- बिहार में CM सम्राट का खौफ: शातिर कैलाश ने क्राइम से कर ली तौबा, गंगा में कट्टा-कारतूस बहाकर ली शपथ