Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले कपड़े उतरवाए, फिर गर्म पानी डालकर तड़पाया; बेगूसराय में तस्करों का आतंक

    Updated: Sat, 23 May 2026 03:32 PM (IST)

    कावर झील क्षेत्र में शराब तस्करों ने एक किसान को निर्वस्त्र कर पीटा, गर्म पानी डाला और मोबाइल-बाइक छीन ली। ...और पढ़ें

    किसान को तस्करों ने किया प्रताड़ित। (जागरण)

    किसान को तस्करों ने किया प्रताड़ित। (जागरण)

    HighLights

    1. किसान को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया।

    2. शराब तस्करों ने शरीर पर गर्म पानी डाला।

    3. मोबाइल-बाइक छीनी, जान से मारने की धमकी दी।

    संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय)। कावर झील क्षेत्र में अवैध रूप से देसी शराब बनाने वाले तस्करों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

    एक सप्ताह पूर्व छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ पंचायत निवासी वासुदेव यादव की निर्मम हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब उसी क्षेत्र में शराब तस्करों द्वारा एक किसान को निर्वस्त्र कर पीटने, शरीर पर गर्म पानी डालने , मोबाइल-बाइक छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    किसी तरह जान बचाकर भागे युवक पीएचसी छौड़ाही गंभीर स्थिति में इलाज कराने पहुंचे। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। घायल युवक थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ पंचायत के वार्ड संख्या तेरह निवासी सुरेंद्र सहनी पिता विशेश्वर सहनी है।

    खेत देखने के दौरान लोगों ने घेरा

    घायल युवक ने बताया कि शनिवार सुबह वह कावर झील के चानन बहियार स्थित अपना खेत देखने गया था। इसी दौरान क्षेत्र में दर्जनों जगह अवैध भट्टी लगा देसी शराब बनाकर व्यापक पैमाने पर तस्करी करने वाले नारायणपीपड़ निवासी विमलेश कुमार उर्फ सुठ्ठा सहनी, पिता युगेश्वर सहनी, महेशपुरा निवासी चंदन सहनी, शिबू सहनी तथा परोड़ा निवासी उपेंद्र सहनी सहित अन्य लोगों ने उसे घेर लिया।

    पैंट शर्ट उतरवा दिया

    शराब तस्कर ने कहा कि तुम हर वक्त थाना को फोन करता है, अब तुम यहां शराब बनाओ और हम यहां बैठे रहेंगे। इनकार करने पर सभी ने मिलकर पहले उसका पैंट-शर्ट उतरवा दिया, फिर बेरहमी से मारपीट की। उसका मोबाइल और बाइक भी छीन लिया। इसके बाद शरीर पर गर्म पानी डाल कर काफी देर उन्हें तड़पाया।

    खबरें और भी

    किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागा। कुछ दूरी पर घास काट रहे एक किसान ने उसे तौलिया दिया, जिसके बाद वह उसी हालत में थाना पहुंचा। घायल युवक ने बताया कि थाना पहुंचने पर थानाध्यक्ष ने पहले इलाज कराने की बात कही और आवेदन बाद में देने को कहा।

    एक सप्ताह पहले की थी शिकायत

    एक सप्ताह पूर्व भी उसने आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपितों का गिरोह कावर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध देसी शराब का निर्माण करता है और विरोध करने वालों को निशाना बनाता है।

    एक सप्ताह पूर्व शराब बनाने से इनकार करने पर वासुदेव यादव की हत्या कर दी गई थी, जिसमें युगेश्वर सहनी जेल गया है। अब उसका पुत्र विमलेश गिरोह संचालित कर रहा है।

    इस संदर्भ में छौड़ाही थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना था कि युवक को इलाज कराने के लिए कहा गया है। आवेदन मिलते हीं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मुर्गे के खून से रचा खुद की 'हत्या' का नाटक, फिर प्रेमी संग हुई फरार; महाराष्ट्र से बरामद हुई बिहार की किशोरी

    यह भी पढ़ें- सुपौल में शराब तस्करों की कार ने JDU नेता को कुचला, अस्पताल में मौत; 2 आरोपी गिरफ्तार