Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म मामला: दो और आरोपित गिरफ्तार, एक फरार अभ‍ियुक्‍त के घर चस्पा हुआ इश्तेहार

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 09:55 AM (IST)

    पुलिस ने बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो और आरोपितों रामू महतो और सोली बिंद को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस घटना ...और पढ़ें

    बेगूसराय दुष्‍कर्म मामले में दो और गिरफ्तार। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    बेगूसराय दुष्‍कर्म मामले में दो और गिरफ्तार। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। चकिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस तीन नामजद एवं दो अज्ञात अपराधियों में से दो आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है।

    बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर गठित एसआईटी एवं डीआईयू की टीम ने लगातार छापेमारी कर इस मामले में शामिल दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    इसमें पुलिस एक नामजद आरोपित सिमरिया घाट वार्ड संख्या दो निवासी भासो महतो के पुत्र रामू महतो उर्फ रामबाबू सहनी को गांधीनगर गुजरात से गिरफ्तार किया गया।

    एक आरोपित के घर चिपकाया इश्‍तेहार 

    अप्राथमिक आरोपित झगड़ाहा शाम्हो निवासी श्रीबिंद के पुत्र सोली बिंद उर्फ सोलिया को शाम्हो दियारा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपितों ने दुष्कर्म मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया। पुलिस ने एक नामजद आरोपित सिमरिया घाट बिंदटोली निवासी फरार आरोपित बिजली महतो के पुत्र सूरज महतो के घर पर गांव वालों के समक्ष डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया।

    तेजस्‍वी यादव ने सरकार पर क‍िया हमला 

    बता दें कि इस घटना को लेकर बुधवार की शाम बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना।

    उन्होंने पीड़िता एवं उसके स्वजनों से घटना की पूरी जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। पीड़िता से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।

    उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध और अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

    उन्होंने आरोप लगाया कि जब से इलेक्टेड मुख्यमंत्री को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 

    उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य और केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने में लगी हुई है। तेजस्वी यादव ने बेगूसराय की सामूहिक दुष्कर्म की घटना को पूरे देश और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया। 

    यह भी पढ़ें- बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तार