बेगूसराय में खाना बनाने के दौरान लगी थी आग, 10 साल की बच्ची की हुई मौत
बेगूसराय के बलिया में पांच दिन पहले गैस सिलिंडर रिसाव से लगी आग में झुलसे पांच लोगों में से 10 वर्षीय वंदिनी कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1774189701842_m.webp)
आग लगने से पांच लोग हुए थे घायल। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
गैस सिलिंडर आग में 10 वर्षीय बच्ची वंदिनी की मौत।
परिवार के चार सदस्य अभी भी गंभीर हालत में इलाजरत।
खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी थी भीषण आग।
संवाद सहयोगी, बलिया (बेगूसराय)। बलिया नगर परिषद के वार्ड संख्या पांच, छोटी बलिया पटेल चौक के समीप गाछी टोला में पांच दिन पूर्व खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर पाइप में गैस रिसाव होने पर आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।
इसमें झुलसे अमर कुमार उर्फ विक्की रजक की 10 वर्षीय पुत्री वंदिनी कुमारी की बेगूसराय में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृत बच्ची के माता और पिता सहित चार लोग इलाजरत हैं। इनकी हालत भी नाजुक बतायी जा रही है। बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खाना बनाने के दौरान लगी थी आग
बताते चलें कि पांच दिन पूर्व खाना बनाने के दौरान अचानक गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते सिलिंडर में आग पकड़ ली। आग की लपट तेजी से फैल गईं, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में परिवार के पांच सदस्य आग की चपेट में आ गए। घायलों में राम मूरत रजक के 30 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार उर्फ अमर, 31 वर्षीय रुपेश कुमार, रुपेश कुमार की 28 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी, विक्की कुमार की 11 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी एवं 10 वर्षीय पुत्री वंदिनी कुमारी शामिल हैं।