Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में अंतरजातीय विवाह से नाराज माता-पिता ने किया बेटी का पिंडदान, ससुराल में घुसकर मारपीट

    Updated: Mon, 18 May 2026 02:33 PM (IST)

    बेगूसराय में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया। बाद में ससुराल में घुसकर मारपीट की, गहने लूटे और ...और पढ़ें

    अंतरजातीय विवाह से नाराज माता-पिता ने किया बेटी का पिंडदान, ससुराल में घुसकर की मारपीट

    अंतरजातीय विवाह से नाराज माता-पिता ने किया बेटी का पिंडदान, ससुराल में घुसकर की मारपीट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय)। छौड़ाही थाना क्षेत्र के सिहमा पंचायत के वार्ड संख्या-दो में अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर एक परिवार में विवाद गहरा गया है। विवाह से नाराज युवती के स्वजन द्वारा उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार एवं पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है।

    वहीं, युवती ने अपने पिता समेत अन्य स्वजन पर ससुराल में घुसकर मारपीट करने, गला दबाने, स्वर्ण आभूषण लूट लेने एवं महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए छौड़ाही थाना में प्राथमिकी कराई है।

    छौड़ाही थाना पर प्राथमिकी कराने पहुंची सिहमा वार्ड संख्या-दो निवासी उजाला कुमारी पति मुरारी कुमार ने बताई कि उसने पड़ोस के ही युवक मुरारी कुमार से प्रेम विवाह किया है। उजाला धानुक जाति से है, जबकि उसका पति मुरारी कुमार नाई जाति से संबंध रखता है।

    दोनों का घर आसपास होने के कारण पहले से जान-पहचान थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और बाद में दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह कर लिया। विवाह के बाद दोनों साथ रह रहे हैं और अपने वैवाहिक जीवन से खुश हैं।

    खबरें और भी

    युवती का कहना है कि अंतरजातीय विवाह से नाराज होकर उसके पिता जगदीश महतो, चाचा दिनेश महतो, मां सुनैना देवी, भाई दीपक, सोनू एवं मोनू कुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों ने समाज में उसकी मृत्यु होने जैसी घोषणा करते हुए प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर पिंडदान कर दिया। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। जिससे हमारी काफी बेइज्जती हो रही है।

    16 मई को आरोपित लोग उनके ससुराल पहुंचे और वहां मौजूद परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने उनकी सास उषा देवी एवं बीच बचाव कर रही पति के चाची समेत अन्य स्वजन के साथ मारपीट की गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान गला दबाने एवं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

    उजाला का कहना है कि मारपीट के दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई एवं तीन लाख रुपए से ज्यादा मूल्य के सोने के आभूषण भी छीन लिया गया। डायल-112 पर कॉल किए तब पुलिस ने आकर उन लोगों की जान बचाई।

    स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छौड़ाही सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां घायलों का इलाज चल रहा है।

    घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रेमी युगल एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों के घर भी आसपास हैं। लड़की की उम्र भी ज्यादा हो रही थी। स्वेच्छा से विवाह कर ली है तो फिर इस तरह का कृत्य उचित नहीं है। दोनो को सामाजिक एवं पुलिस की सुरक्षा मिलनी चाहिए।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हसनपुर-बरौनी रेल लाइन पर चिराग पासवान से हुई बात; आधा दर्जन वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे मंत्री ने बताया

    यह भी पढ़ें- आंख फोड़ी, गाल को कुचला और हाथ को जलाया; बेगूसराय में शराब तस्करों ने बेरहमी से की युवक की हत्या