Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आंख फोड़ी, गाल को कुचला और हाथ को जलाया; बेगूसराय में शराब तस्करों ने बेरहमी से की युवक की हत्या

    Updated: Sun, 17 May 2026 04:12 PM (IST)

    बेगूसराय के छौड़ाही में कावर झील क्षेत्र से एक युवक वासुदेव यादव का क्षत-विक्षत शव मिला है। ...और पढ़ें

    रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

    रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

    HighLights

    1. छौड़ाही के कावर झील में मिला युवक का शव।

    2. मृतक वासुदेव यादव की आंख फोड़ी, गाल कुचला।

    3. परिजनों ने शराब तस्करों पर लगाया हत्या का आरोप।

    संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय)। छौड़ाही थाना क्षेत्र के कावर झील क्षेत्र में रविवार की सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने में सनसनी फैल गई।

    मृतक की पहचान नारायणपीपड़ पंचायत निवासी वासुदेव यादव के रूप में स्वजन द्वारा की गई। उन्होंने शराब तस्करों पर हत्या का आरोप लगाया है।

    घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना की पुलिस, मंझौल डीएसपी एवं पुलिस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

    बताया जाता है कि कावर झील में छौड़ाही थाना क्षेत्र के चानन कुआं से पूरब मधुचित्त के समीप रविवार की सुबह वासुदेव यादव का शव बरामद किया गया।

    मृतक के भाई रंजीत यादव ने बताया कि वह सुबह घास काटने के लिए कावर क्षेत्र गए थे। इसी दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। शव देखते ही उन्होंने शोर मचाया, इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

    आंख को फोड़ दिया

    शव पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक की एक आंख फूटी हुई थी, गाल को कुचला गया था तथा एक हाथ का कुछ हिस्सा जला हुआ था। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट के निशान थे।

    स्वजन ने आशंका जताई है कि पहले हाथ जलाकर फिर आंख फोड़ प्रताड़ित किया गया है। गाल भी कुचला गया है। घटनास्थल के पास वासुदेव यादव का हसुआ भी पड़ा हुआ था। मृतक का घर घटनास्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर शव मिला है, वहां चंद्रशेखर सहनी द्वारा शराब बनाने का काम किया जाता था। ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रशेखर सहनी पर छौड़ाही थाना में अवैध शराब निर्माण के कई मामले दर्ज हैं।

    खबरें और भी

    शराब बनाने का विरोध करते थे वासुदेव यादव

    मृतक वासुदेव यादव की पत्नी लाल परी देवी ने बताया कि उनके पति शनिवार की सुबह घास काटने गए थे। जहां वह घास काटने गए थे वहीं, अवैध रूप से शराब बनाने का काम होता है।

    उनके पति इसका विरोध करते थे। पति की हत्या चंद्रशेखर सहनी एवं योगेश्वर सहनी ने की है, जो नारायणपीपड़ पंचायत के सोनापुर एवं छर्रापट्टी का निवासी है।

    उसने हत्या कर देने की धमकी दी थी। हमारा परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र रबिन यादव एवं प्रवीण कुमार तथा एक विवाहित पुत्री अनिला कुमारी को छोड़ गए। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    घटनास्थल पर पहुंचे छौड़ाही थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मंझौल डीएसपी नवीन कुमार एवं इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- भाई ने केरोसिन बेचकर पढ़ाया, अब नोटों की गड्डी पर सो रहे थे पटना के इंजीनियर; संघर्ष से काले कारनामे तक का सफर

    यह भी पढ़ें- पूर्णिया में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने गई पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने किया हमला