Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय के हर प्रखंड में बनेगा एक मॉडल स्कूल, 18 विद्यालयों का हुआ चयन

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 10:56 AM (GMT+05:30)

    राज्य सरकार ने प्रत्येक प्रखंड में एक मॉडल स्कूल विकसित करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले के 18 विद्यालयों का चयन किया गया है। ...और पढ़ें

    बेगूसराय में बनेगा मॉडल स्कूल। (जागरण)

    बेगूसराय में बनेगा मॉडल स्कूल। (जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    मो. खालिद, बेगूसराय। सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने प्रत्येक प्रखंड में एक मॉडल स्कूल विकसित करने का निर्णय लिया है।

    इसी योजना के तहत बेगूसराय जिले के 18 विद्यालयों का चयन माडल स्कूल के रूप में किया गया है। चयनित स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सुविधाओं, बेहतर आधारभूत संरचना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यह विद्यालय जिले के अन्य स्कूलों के लिए आदर्श बन सकें।

    मॉडल स्कूल में मिलेंगी विशेष सुविधाएं 

    डीईओ मनोज कुमार के अनुसार माडल स्कूलों में आधुनिक कक्षाएं, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय और खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

    कई स्कूलों में छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इन विद्यालयों में विषयवार योग्य शिक्षकों की तैनाती की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

    इसके अलावा इन स्कूलों में डिजिटल शिक्षण सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के छात्र भी अपने प्रखंड में ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर सकें।

    बेगूसराय में इन स्कूलों का हुआ है चयन 

    डीईओ ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक जिला स्तरीय टीम ने सभी प्रखंडों में प्रस्तावित स्कूलों का स्वयं भौतिक निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं जगह को देखने के बाद इन्हें फाइनल किया गया है।

    उन्होंने बताया कि टीपीसी प्लस टू विद्यालय नयाटोल अगापुर मंसूरचक, सुरेंद्र उमेंद्र आरडी प्लस टू स्कूल रानी बछवाड़ा, रीतलाल हाईस्कूल सकरौली चेरियाबरियारपुर, श्री दुर्गा प्लस टू हाईस्कूल मेघौल खोदावंदपुर, आरजेएल हाईस्कूल साहेबपुर कमाल, केएल प्लस टू हाईस्कूल मटिहानी शामिल है।

    खबरें और भी

    वहीं, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल पर्रा वीरपुर, आरएसडीएस प्लस टू हाईस्कूल सिमरिया बरौनी, बीपी इंटर स्कूल बेगूसराय, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल घाघड़ा बखरी, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल गौड़ा तेघड़ा, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल कटरमाला डंडारी, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल अकाहा शाम्हो, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल एजानी छौड़ाही, हाईस्कूल सदानंदपुर बलिया, आरके एपीएसएम प्लस टू स्कूल नाचकोठी, आरके प्लस टू हाईस्कूल बनबरीपुर भगवानपुर, एआरके प्लस टू स्कूल कुम्हारसों गढ़पुरा शामिल है।

    शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार माडल स्कूल बनने के बाद इन विद्यालयों में आधुनिक संसाधन, बेहतर प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था विकसित होगी। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को भी निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी और जिले की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा।

    डीईओ ने बताया कि सभी संबंधित प्रखंडों के टापर्स विद्यार्थियों विशेषकर मेधा छात्रवृति जैसी परीक्षाओं को पास करने वाले विद्यार्थियों का यहां नामांकन होगा।

    उन्हें पढ़ाने के लिए उस प्रखंड के मेहनती और अच्छा पढ़ाने वाले शिक्षकों को चुनकर माडल स्कूल में तैनात किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि प्रत्येक प्रखंड में माडल स्कूल बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अपने ही इलाके में बेहतर शिक्षा मिलेगी और सरकारी स्कूलों की छवि भी मजबूत होगी।

    यह भी पढ़ें- 'नीतीश कल भी थे और आज भी...' बेगूसराय में सम्राट ने CM की जमकर की तारीफ