Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Begusarai News: चचेरे भाई ने बहन से मंदिर में किया प्रेम विवाह, परिवार में हड़कंप; लड़की की मां पहुंची थाने

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 09:33 AM (IST)

    Begusarai News बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपनी चचेरी बहन से शादी रचाई जिसकी गांव और क्षेत्र में चर्चा हो रही है। दोनों के बीच 2 वर् ...और पढ़ें

    बेगूसराय में चचेरे भाई ने बहन से ही कर ली शादी (जागरण)
    बेगूसराय में चचेरे भाई ने बहन से ही कर ली शादी (जागरण)

    HighLights

    1. बेगूसराय में चचेरे भाई ने बहन से रचा ली शादी
    2. लड़की के घर वालों ने अपहरण का आरोप लगाया है

    संवाद सूत्र, वीरपुर (बेगूसराय)। Begusarai News: बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को कलंकित करते हुए भाई ने अपनी चचेरी बहन से ही शादी रचा ली। इसकी चर्चा गांव सहित क्षेत्र में जोर-शोर से चल रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, उक्त प्रेमी युगल ने दो दिन पूर्व बेगूसराय के चट्टी रोड स्थित एक मंदिर में शादी रचा ली। दोनों के बीच दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आखिरकार दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला कर लिया। इस संबंध में लड़की की मां ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। लड़की वाले थाने पहुंच गए हैं।

    बेटी को बहला फुसलाकर ले गया: लड़की की मां

    लड़की की मां का आरोप है कि आरोपित युवक ने पुत्री को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर उसे अगवा कर लिया है। स्वजनों ने बताया कि लड़की कालेज में फार्म भरने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोनों प्रेमी जोड़े बालिग बताए जा रहे हैं।

    हालांकि, वीरपुर पुलिस को दोनों प्रेमी युगल के मंदिर में शादी करने की जानकारी मिल चुकी है। पुलिस दोनों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस दावा कर रही है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी

    बेगूसराय में इससे पहले बीपीएससी शिक्षक ने भागकर रचा ली थी शादी

    बता दें कि बेगूसराय में इससे पहले बीपीएससी शिक्षक ने भागकर शादी रचा ली थी। शिक्षक ने मंदिर में जाकर लड़की की मांग भरा था। इस शादी के बाद काफी बवाल मचा था। लड़की के घर वालों ने लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया था। हालांकि, दोनों ने रजामंदी से शादी की थी।

    Bhagalpur News: बीपीएससी शिक्षक-शिक्षिका ने भागकर की Love Marriage, फिर दोनों ने चिट्ठी लिखकर राज से उठाया पर्दा

    Begusarai News: बीपीएससी शिक्षक-शिक्षिका ने रचाया प्रेम विवाह, लड़के ने बताई लड़की की मजबूरी