Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में बरात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 11:56 AM (IST)

    बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में सड़क हादसे में बरात से लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। ...और पढ़ें

    लोगों की लगी भीड़। (जागरण)

    लोगों की लगी भीड़। (जागरण)

    HighLights

    1. चेरिया बरियारपुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।

    2. बरात से लौट रहे दो युवकों की मौत हुई।

    3. एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सदर गांव स्थित पंचमुखी स्थान चौक के समीप सोमवार अहले सुबह सड़क हादसा हो गया।

    इस सड़क हादसे में बरात से लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

    मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के खांजहांपुर वार्ड संख्या-8 निवासी राजो रजक के पुत्र कृष्णा कुमार (20) तथा रामाश्रय यादव के पुत्र रणवीर कुमार (18) के रूप में हुई है।

    बरात से घर लौट रहे थे तीनों युवक

    वहीं, घायल युवक की पहचान इसी मुहल्ले के स्वर्गीय धर्मदेव महतो के पुत्र प्रिंस कुमार (20) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक बरात से वापस अपने घर लौट रहे थे।

    begusarai road accident (2)

    मृतक रणवीर और कृष्ण। (फाइल फोटो)

    इसी दौरान पंचमुखी स्थान चौक के समीप उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने कृष्णा कुमार और रणवीर कुमार को मृत घोषित कर दिया।

    घायल प्रिंस कुमार का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- अररिया में इमली के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

    खबरें और भी