Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार बोर्ड 11वीं एडमिशन 2026-28: OFSS पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, ₹350 देनी होगी फीस

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 03:44 PM (GMT+05:30)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11वीं सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से 8 अप्रैल से 15 मई ...और पढ़ें

    इंटर नामांकन में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, छात्र 20 तक चुन सकेंगे विकल्प (AI Generated Image)

    इंटर नामांकन में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, छात्र 20 तक चुन सकेंगे विकल्प (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB Bihar Board) द्वारा 11वीं सत्र 2026-28 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भरकर अपने पसंदीदा विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    यह पूरी प्रक्रिया ओएफएसएस के माध्यम से संचालित की जा रही है। डीपीओ माध्यमिक खुशबू ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया आठ अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है और यह 15 मई तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद छात्रों के चयन के लिए मेधा सूची जारी की जाएगी, इसके आधार पर नामांकन लिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इंटर में नामांकन के लिए छात्रों को ओएफएसएस पोर्टल पर जाकर सामान्य आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन के दौरान छात्रों को अपना नाम, जन्म तिथि, बोर्ड, अनुक्रमांक और प्राप्तांक जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।

    इसके साथ ही पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। छात्र आवेदन के दौरान कम से कम 10 और अधिकतम 20 विद्यालयों का विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने नजदीकी और पसंदीदा संस्थानों को प्राथमिकता दें।

    आवेदन भरने के बाद छात्रों को लगभग 350 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन या अधिकृत केंद्रों के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन सफल होने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखना जरूरी है।

    डीपीओ के अनुसार, आवेदन के लिए 10वीं की अंकपत्र, प्रवेश पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल पहचान आवश्यक हैं। बताते चलें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड द्वारा मेधा सूची जारी की जाएगी। चयनित छात्रों को निर्धारित समय के भीतर संबंधित विद्यालयों में नामांकन कराना होगा।

    खबरें और भी