Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में होली से पहले बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी; गेंहू के फसल को हो सकता है नुकसान

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 08:09 AM (IST)

    Bihar Weather News बिहार में होली से पहले तेजी से गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान में 5 डिग्री से अधिक का इजाफा देखा जा रहा है। लोगों को अब रात में भी गर्म ...और पढ़ें

    बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)
    बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में होली से पहले मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है।
    2. गेंहू के फलस के लिए किसानों को चेतावनी दी गई है।

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Bihar Weather: बिहार में मौसम तेजी से बदलने लगा है। दिन में  तीखी धूप लग रही है, तो रात के तापमान में भी काफी वृद्धि हो गई है। न ठंड लग रही है न गर्मी। बसंती बयार से पेड़, पौधे, फसल में हरियाली आनी शुरू हो गई है।

    मौसम के इस रुख में परिवर्तन से गर्मी की आहट भी मिल रही है। मौसम विभाग तापमान के बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त कर रहा है।

    तेज हवा और धूप गेंहू के फसल को पहुंचा रही नुकसान

    बिहार में होली से पहले धूल भरी हवा और धूप गेंहू के फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

    अस्पताल पहुंचे रहे हैं लोग

    दूसरी तरफ मौसम के परिवर्तन से सर्दी-खांसी, बुखार, जुकाम, वायरल फीवर से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंचने लगे हैं। डा. रजनीश कुमार बताते हैं कि इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार होना आम बात है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है।

    इन जिलों में बारिश के आसार (Rain in Bihar)

    मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 19 मार्च और 20 मार्च के बीच बेगूसराय, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय,जमुई,खगड़िया, मुंगेर, बांका और भागलपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

    तापमान की चाल ढाल 

    शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.05 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विगत एक सप्ताह में अधिकतम तापमान चार डिग्री तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी चार दिन तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विगत पांच दिन का तापमान निम्नलिखित है।

    खबरें और भी

    दिन  अधिकतम    न्यूनतम

    शनिवार 28.05     14.00

    रविवार 29.03      12.00

    सोमवार 30.08     11.00

    मंगलवार 31.00    16.00

    बुधवार 32.00       17.00

    गुरुवार 33.00      17.00

    शुक्रवार 33.05     18.00

    समसामयिक सुझाव 

    किसान सलाहकार अनीश कुमार बताते हैं कि तैयार सरसों की फसल कटनी कर दौनी करवा लें। मक्का गन्ना में नमी की कमी दिख रही है तो पटवन यथाशीघ्र कर दें।

    सब्जियों के खेत में कीट की उग्रता के अनुसार दवा का छिड़काव मौसम साफ रहने पर करें। मौसम अलर्ट डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग द्वारा जारी अगले तीन दिन के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में छिटपुट बादल दिख सकते हैं। इस दौरान आठ से बाहर किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें

    Chirag Paswan: चिराग के 4 मजबूत पक्ष, जिनकी वजह से भाजपा ने शर्तें मानीं, चाचा पारस को नहीं मिली तवज्जो

    Manish Kashyap: 'हम 40 लाख के स्टांप पेपर पर लिखकर देते हैं...', मनीष कश्यप की तेजस्वी को खुली चुनौती