BDO की पत्नी की मौत मामले में कार्रवाई, बेगूसराय में तैनात महिला SI अन्नु कुमारी हिरासत में
दरभंगा के बीडीओ की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जांच तेज हुई है। बेगूसराय में तैनात महिला SI अन्नु कुमारी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने सीतामढ ...और पढ़ें

सीतामढ़ी से देर रात हुई गिरफ्तारी
HighLights
दरभंगा BDO की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत।
बेगूसराय की महिला SI अन्नु कुमारी हिरासत में।
मुजफ्फरपुर पुलिस सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर रही पूछताछ।
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में बेगूसराय के मटिहानी थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अन्नु कुमारी को हिरासत में लिया गया है।
मुजफ्फरपुर पुलिस ने देर रात सीतामढ़ी जिले के रधाउर गांव में कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें पूछताछ के लिए मुजफ्फरपुर लेकर पहुंची।
फिलहाल अन्नु कुमारी को मिठनपुरा थाना में रखा गया है, जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
सीतामढ़ी से देर रात हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर पुलिस को जांच के दौरान कुछ ऐसे सुराग मिले थे, जिसके बाद अन्नु कुमारी की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हुए।
इसी आधार पर पुलिस टीम ने सीतामढ़ी जिले में दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया। कार्रवाई देर रात की गई ताकि मामले से जुड़े तथ्यों को सुरक्षित रखा जा सके।
पुलिस फिलहाल इस मामले में आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही है। हालांकि जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही हैं।
अमृता कुमारी की मौत के राज से उठे कई सवाल
दरभंगा के जाले प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।
घटना के बाद से ही पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
इसी दौरान अन्नु कुमारी का नाम सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में उनकी भूमिका क्या रही और घटनाक्रम से उनका कोई संबंध था या नहीं। फिलहाल पूछताछ जारी है और जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।