Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'CAA से क्यों हो रहा पेट में दर्द...', BJP सांसद ममता बनर्जी-अरविंद केजरीवाल और असदुद्दीन ओवैसी पर भड़के

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 04:50 PM (IST)

    CAA Implementation And Bihar Politics नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए पर हो रही विपक्षी दलों की बयानबाजी को लेकर बिहार से भी प्रतिक्रिया सामने आने लग ...और पढ़ें

    'CAA से क्यों हो रहा पेट में दर्द...', BJP सांसद ममता बनर्जी-अरविंद केजरीवाल और असदुद्दीन ओवैसी पर भड़के
    'CAA से क्यों हो रहा पेट में दर्द...', BJP सांसद ममता बनर्जी-अरविंद केजरीवाल और असदुद्दीन ओवैसी पर भड़के

    HighLights

    1. सीएए नागरिकता छीनता नहीं, देता है : गिरिराज सिंह
    2. सबकी दवा अलग-अलग है और रोग भी अलग-अलग : सिंह

    एएनआई, बेगूसराय/पटना। Bihar Poltiics : देश में सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद से इस पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार बिहार से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी विपक्षी दलों के नेताओं पर जमकर हमला बोला है। 

    सीएए को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी को भी सीएए से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यह नागरिकता छीनता नहीं, बल्कि देता है।

    उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एआईएमअईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी हमला बोला।

    वोट के लालच में नहीं देख रहे दुर्दशा : गिरिराज

    दरअसल, उनसे पूछा गया था कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सीएए लागू होने से पाकिस्तान के लोगों को नौकरी मिलेगी।

    असदुद्दीन ओवैसी ने अपने बयान में कहा है कि धर्म के आधार पर कानून नहीं बन सकता है। ममता बनर्जी कह रही हैं कि लोगों को हिंदु-मुस्लिम में बांटने का काम किया जा रहा है।

    इसके जवाब में भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि चाहे ममता बनर्जी हों, चाहे अरविंद केजरीवाल हों या फिर चाहे असदुद्दीन ओवैसी हों। सबके पेट में दर्द हो रहा है। सबकी दवा अलग-अलग है और रोग भी अलग-अलग है।

    केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तानी नहीं, भारतवंशियों को नागरिकता दी जा रही है। शायद आप वोट के लालच में इन भारतवंशियों की दुर्दशा को नहीं समझ रहे हैं।

    सिंह ने एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि हमें याद है कि पाकिस्तान से 4-5 साल पहले कुछ तीर्थ के नाम पर वीजा लेकर आए थे। उनका वीजा खत्म हो गया था।

    मीडिया ने पूछा कि ऐसे तो आप जेल चले जाएंगे, तब उक्त शख्स ने बताया कि मैं जेल क्यों नहीं जाऊंगा। वो फटे हुए टेंट में था। अपनी बेटी को निकाला और कहा कि ये मेरी बेटी है मैं इसे स्कूल नहीं भेजता। अगर मैं स्कूल भेज दूं तो ये घर वापस नहीं आएगी।

    वोट बैंक की राजनीति का लगाया आरोप

    गिरिराज ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उन हिंदुओं को आप पाकिस्तानी कहते हैं? वो बेचारे तो शरणार्थी के रूप में हैं। इन शरणार्थियों को अगर भारत में स्थान नहीं मिलेगा तो कहां मिलेगा? अफगानिस्तान से जो सिख भाई आए, उन्हें भारत में जगह नहीं मिलेगी तो कहां मिलेगी?

    खबरें और भी

    ओवैसी का दर्द अलग है। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल का दर्द एक है। वोट के लालच में ये लोग देश की एकता और भारतवंशियों को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो, वहां कोई भारतवंशी खुद को असुरक्षित महसूस नहीं करेगा।

    मतुआ समाज और सीट शेयरिंग पर भी बोले सिंह

    गिरिराज सिंह ने मतुआ समाज के मुद्दे पर भी सवालों का जवाब दिया। उन्होंने पूछा कि मतुआ समाज वर्षों से बंगाल में निर्वासित जीवन बिता रहा है। सरकारी लाभ उन्हें नहीं मिलता है। क्या कभी ममता बनर्जी का मन नहीं हुआ कि उनके लिए हम आवाज उठाएं।

    मतुआ समाज के लोग 5 से 6 करोड़ हैं, अगर वो निर्वासित जीवन जीते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा किया था, वो पूरा किया। बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    यह भी पढ़ें

    Pawan Singh इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? BJP के 'खेल' से पहले Lalu Yadav ने बिछा दी शतरंज की बिसात

    Lok Sabha Election: क्या शाहनवाज हुसैन बिहार की मुस्लिम बाहुल्य सीट से लड़ेंगे चुनाव? भाजपा नेता ने खुद दिया जवाब