Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डूबने से हुई बेटी की मौत के मुआवजे के लिए मांगा घुस, बेगूसराय ₹4000 लेते धराया सदर अंचल का प्रभारी नाजिर

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:32 PM (IST)

    बेगूसराय में निगरानी विभाग ने सदर अंचल कार्यालय के लिपिक सोनू कुमार को ₹4000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत दौलती देवी की बेटी की डू ...और पढ़ें

    4000 लेते धराया सदर अंचल का प्रभारी नाजिर

    4000 लेते धराया सदर अंचल का प्रभारी नाजिर

    HighLights

    1. सदर अंचल लिपिक सोनू कुमार ₹4000 रिश्वत लेते गिरफ्तार।

    2. निगरानी विभाग ने दौलती देवी की शिकायत पर कार्रवाई की।

    3. बेटी की मौत के मुआवजे के लिए मांगी थी रिश्वत।

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (निगरानी विभाग) की टीम ने आज बेगूसराय में बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल कार्यालय के लिपिक और प्रभारी नाजिर सोनू कुमार को चार हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    नीमा चांदपुरा की रहने वाली दौलती देवी के बेटी की डूबने से हुई मौत का मुआवजा मिलना था। सोनू कुमार ने इसके लिए पहले 8000 मांगा था। नहीं देने पर मुआवजा राशि का भुगतान नहीं कर रहा था। काफी गुहार लगाए जाने के बाद भी जब उसने कुछ नहीं सुना तो परेशान होकर दौलती देवी ने निगरानी विभाग में शिकायत की। 

    सत्यापन में मामला सही पाए जाने के बाद आज निगरानी विभाग के डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने सदर अंचल कार्यालय पहुंचकर घेराबंदी कर दिया। पीड़िता दौलती देवी ने ज्यों ही सोनू कुमार के हाथ में 4000 रुपया दिया कि उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

    अक्टूबर 2025 में हुई थी मौत

    इस संबंध में पीड़िता दौलती देवी ने बताया कि 3 अक्टूबर 2025 (छठ का नहाए खाय) को मेरी बेटी रानी कुमारी की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई थी। जिसके लिए 400000 का मुआवजा राशि मिलना था। लगातार कार्यालय जा रहे थे, लेकिन पैसा नहीं मिल रहा था। 

    खबरें और भी

    हमने सोनू कुमार से संपर्क किया तो उसने 8000 हजार रुपया मांगा। हम बहुत गरीब थे, देने के लिए तैयार नहीं हुए तो 5000 मांगा और अंत में 4000 में मुआवजा भुगतान नहीं कराने की बात कही। 15 दिन से लगातार पैसा मांग रहा था। जब वह कुछ सुनाने के लिए तैयार नहीं हुआ तो मजबूर होकर पटना में जाकर शिकायत किए। आज पैसा लेते ही उसे पकड़ा गया है।

    4000 रुपये लिए बगैर भुगतान नहीं कराने की बात कही

    निगरानी विभाग के डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि चांदपुरा गांव की रहने वाली दौलती देवी की बेटी रानी कुमारी की 2025 में डूबने से मौत हो गई थी। उसमें सरकार द्वारा मिलने वाली मुआवजा राशि 400000 रुपया मिलना था। लेकिन सदर अंचल के क्लर्क सोनू कुमार 4000 रुपये लिए बगैर भुगतान नहीं कराने की बात कही। 

    परेशान होकर दौलती देवी ने निगरानी विभाग को सूचना दिया था कि सोनू कुमार 5000 रुपये मांग रहा है, तभी मुआवजा देगा। शिकायत मिलने के बाद 30 जुलाई को सत्यापन करके मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद आज सोनू कुमार ने ज्यों ही दौलती देवी से पैसा लिया कि उसे पकड़ा गया है। फिलहाल निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से बेगूसराय प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- बिहार के अस्पताल में फ्रैक्चर पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कागज का गत्ता, वायरल हुआ वीडियो