विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय से CM सम्राट चौधरी ने खोले 551 आदर्श स्कूल के द्वार; छात्रों की प्रदर्शनी देख चेहरे पर आई मुस्कान

Published: Sun, 19 Jul 2026 01:35 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों की प्रदर्शनी का ...और पढ़ें

बेगूसराय में आदर्श विद्यालय का श‍िलापट्ट अनावरण करते सीएम सम्राट चौधरी। साथ में ड‍िप्‍टी सीएम व‍िजय चौधरी व अन्‍य।

बेगूसराय में आदर्श विद्यालय का श‍िलापट्ट अनावरण करते सीएम सम्राट चौधरी। साथ में ड‍िप्‍टी सीएम व‍िजय चौधरी व अन्‍य।

HighLights

  1. सीएम सम्राट चौधरी ने 551 आदर्श विद्यालय खोले।

  2. बेगूसराय में छात्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

  3. जनसभा में सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को 551 सरस्‍वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया।  

बेगूसराय पहुंचे मुख्‍यमंत्री ने बीपी इंटर स्‍कूल में उद्घाटन किया। इसके बाद स्‍कूल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया। छात्राओं ने स्‍वागत गीत गाए।  

सीएम ने इस दौरान छात्रों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उनसे बातचीत भी की। उन्‍हें कई सलाह भी दी। इस दौरान सीएम मुस्‍कुराते नजर आए। 

Samrat

(बीपी स्‍कूल में प्रदर्शनी देखते सीएम सम्राट चौधरी।)

उनके साथ ड‍िप्‍टी सीएम व‍िजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री ग‍िरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, शिक्षा मंत्री मिथ‍िलेश त‍िवारी, मंत्री संजय कुमार आद‍ि भी थे।

सुरक्षा के रहे पुख्‍ता इंतजाम 

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किया था। मुख्यमंत्री पटना से प्रस्थान कर बेगूसराय के गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर करीब दोपर 12 बजे पहुंचे।

स्‍कूलों के उद्घाटन के बाद सीएम आईओसीएल बरौनी स्टेडियम पहुंचें, जहां आयोजित मुख्य समारोह में जनसभा एवं जनसंवाद को संबोधित किया।

इस दौरान वे राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। इस दौरान लाभुकों को चाबी सौंपी गई।

मौके पर विधायक रजनीश कुमार, सुरेंद्र मेहता, कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार, राजद विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ बोंगो सिंह, विधान परिषद सर्वेश कुमार भी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- बिहार को आज मिलेंगे 551 मॉडल स्‍कूल, बेगूसराय से CM सम्राट चौधरी देंगे सौगात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।