Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: इस सीट के लिए कांग्रेस और CPI में छिड़ सकती है सियासी जंग, क्या बनते-बनते बिगड़ जाएगा I.N.D.I.A का खेल?

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 08:01 PM (IST)

    बेगूसराय लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में सियासी जंग छिड़ सकती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि क ...और पढ़ें

    इस सीट के लिए कांग्रेस और CPI में छिड़ सकती है सियासी जंग, क्या बनते-बनते बिगड़ जाएगा I.N.D.I.A का खेल?
    इस सीट के लिए कांग्रेस और CPI में छिड़ सकती है सियासी जंग, क्या बनते-बनते बिगड़ जाएगा I.N.D.I.A का खेल?

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Begusarai Lok Sabha Seat जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी आलाकमान से बेगूसराय लोकसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवारी देने की मांग की है। इस आशय का प्रस्ताव बुधवार को जिला कांग्रेस भवन में आहूत पार्टी के प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में पारित किया गया। बैठक में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी का ठोस जनाधार है।

    पार्टी से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं की दिली इच्छा है कि बेगूसराय संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़े और जीत हासिल करे। पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन के नेतृत्व में यहां पार्टी और मजबूत हुई है। इनके कार्यकाल में बीएलए की संख्या शून्य से शिखर तक पहुंची है।

    प्रभात कुमार करेंगे बेगूसराय का दौरा

    बैठक में जिले के सभी पंचायतों में एक सप्ताह के अंदर बूथ गठन का निर्णय भी लिया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सर्जन ने एक सप्ताह में प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति करने की बात कही। साथ ही जानकारी दी कि पार्टी के बेगूसराय लोकसभा के समन्वयक प्रभात कुमार जल्द बेगूसराय का दौरा करेंगे।

    बैठक में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रूबी शर्मा, पार्टी नेता शशिशेखर राय, नारायण सिंह, रामविलास सिंह, लखन पासवान, मिथिलेश झा, सुबोध कुमार, चुनचुन यादव, संजय चौधरी, ब्रजेश कुमार प्रिंस, अशोक सिंह, सुरेश पासवान आदि भी थे।

    सीपीआई पहले ही कर चुकी है एलान

    आपको बता दें कि बेगूसराय सीट के लिए कांग्रेस और सीपीआई में सियासी जंग छिड़ सकती है। दरअसल, बुधवार को ही सीपीआई ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इनमें बांका, बेगूसराय और मधुबनी शामिल है। एक तरफ सीपीआई ने बेगूसराय से चुनाव लड़ने का एलान किया और दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता इस सीट की डिमांड करने लगे। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस और सीपीआई में इस सीट को लेकर विवाद हो सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 30 मिनट में CPI की 3 सीटों पर बड़ा फैसला, Nitish Kumar और डी राजा के बीच हुई ये 'डील'

    ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम, बिहार में राजनीति... Nitish Kumar के मंत्री अब बोले- भगवान को हाईजैक करना चाहते हैं...