यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम, बिहार में राजनीति... Nitish Kumar के मंत्री अब बोले- भगवान को हाईजैक करना चाहते हैं...
Ayodhya Ram Mandir अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों-शोरों से जारी है। हालांकि इस बीच बिहार में राजनीतिक पारा हाई है। नीतीश कुम ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे के समय भाजपा में जबरदस्त भगदड़ मचेगी, क्योंकि लोकसभा की एक-एक सीट के लिए आठ-10 उम्मीदवारों को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। टिकट किसी एक को मिलेगा। टिकट से वंचित लोग भगदड़ मचाएंगे।
वे बुधवार को जदयू कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
'देश में बिहार के विकास का मॉडल चल रहा'
श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग भगवान राम को हाईजैक करना चाहते हैं। ये भगवान राम के नाम पर लोकसभा सीट जीतना चाहते हैं। चुनाव के बाद ये लोग घर बैठ जाएंगे। इन्हें भगवान राम और देश जनता से मतलब नहीं है। कुमार ने कहा कि बिहार के विकास मॉडल को पूरा देश मानता है। राज्य सरकार के कार्यों का अनुसरण पूरा देश कर रहा है।
'राज्य सरकार रिकॉर्ड बनाने जा रही'
वहीं, मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य सरकार नौकरी देने के मामले में रिकॉर्ड बनाने जा रही है। 13 जनवरी को एक एक लाख अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि शराबबंदी को लेकर डोर टू डोर सर्वे के लिए 10 से 15 दिनों में सर्वे एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 30 मिनट में CPI की 3 सीटों पर बड़ा फैसला, Nitish Kumar और डी राजा के बीच हुई ये 'डील'