विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना: बेगूसराय के 117 लाभुकों के खाते में भेजी गई पहली किस्त, मिले 2-2 लाख रुपये

Published: Fri, 09 Oct 2026 03:34 PM (IST)

बेगूसराय के 117 उद्यमियों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत दो-दो लाख रुपये की पहली किस्त मिली, जिससे उनके आत्मनिर्भर बनने की राह खुली।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. बेगूसराय के 117 उद्यमियों को मिली दो-दो लाख की पहली किस्त।

  2. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत प्रशिक्षण पूरा करने वाले लाभुकों को लाभ।

  3. स्वरोजगार प्रोत्साहन हेतु कुल 10 लाख तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। अपने कारोबार की शुरुआत कर आत्मनिर्भर बनने की राह देख रहे जिले के 117 उद्यमियों के लिए बुधवार को अच्छी खबर आई।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत प्रशिक्षण पूरा करने वाले लाभुकों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में दो-दो लाख रुपये हस्तांतरित किए गए।

पटना के बापू सभागार में आयोजित एक दिवसीय उद्यमिता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के सात हजार से अधिक लाभुकों के खाते में करीब 150 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।

बेगूसराय के लाभुक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से कार्यक्रम में भाग लिया।

उनके साथ जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक ज्ञानेश्वरी किरण समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद जिले के 197 उद्यमियों की अंतिम सूची तैयार की गई थी।

117 लाभुकों की ट्रेनिंग पूरी

इनमें 117 लाभुकों ने निर्धारित उद्यमिता प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले लाभुकों को ही योजना की पहली किस्त दी गई है। योजना के तहत पात्र लाभुकों को कुल 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलती है।

इसमें पांच लाख रुपये तक अनुदान और पांच लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण का प्रविधान है। इसका उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें- 200 साल का रहस्य सुलझा: रोहतासगढ़ किले में मिला ऐतिहासिक संस्कृत शिलालेख, 7 साल की मेहनत के बाद पढ़ा गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।