'भारत में नहीं बनेगा दूसरा पाकिस्तान, न ही गजवा-ए-हिंद होगा', गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत में न दूसरा पाकिस्तान बनेगा, न गजवा-ए-हिंद होगा और न शरिया ...और पढ़ें
-1768059307100_m.webp)
गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर कसा तंज। (फाइल फोटो)
HighLights
भारत में दूसरा पाकिस्तान या गजवा-ए-हिंद नहीं होगा।
महागठबंधन की एकता पर सवाल, ममता पर ईडी दस्तावेज छीनने का आरोप।
ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों के हवाले करने का आरोप।
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। चार दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह शनिवार को महागठबंधन सहित अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि भारत में न दूसरा पाकिस्तान बनेगा, न गजवा-ए-हिंद होगा और न ही शरिया कानून लागू होगा। महागठबंधन की एकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय राहुल गांधी के आसपास सब सट जाते हैं, लेकिन बाद में कोई नहीं रहता है।
महागठबंधन के शामिल दल संतरे की तरह बिखरे हुए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल का एक-एक व्यक्ति उन्हें संविधान विरोधी बता रहा है।
पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक यह नहीं देखा है कि कोई मुख्यमंत्री ईडी के हाथ से दस्तावेज छीनकर बाहर आ जाए और यह कहे कि ये गुप्त दस्तावेज है।
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी को यह डर था कि दस्तावेज मिलने से अभिषेक बनर्जी फंस सकते हैं। इसलिए डीजीपी को साथ लेकर गए और ईडी से कागजात ले लिए।
सवालिए लहजे में उन्होंने कहा कि आखिर दस्तावेज लेने की क्या जरूरत पड़ी। उलटे भारत के गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगा रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों के हवाले करना चाहती है।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के निशाना साधते हुए कहा कि वे कभी मुंबई की मेयर तो कभी प्रधानमंत्री के बुर्का पहनने की बात करते हैं। ऐसा कहकर वे क्या फैलाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- लालू लौटे, तेजस्वी भी जल्द आएंगे पटना; कब छोड़ेंगे 10 सर्कुलर रोड आवास? बिहार यात्रा पर निकलेंगे नेता प्रतिपक्ष