Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अगर हिंदुओं पर हमले नहीं रुके तो हम दुर्गा पूजा के बाद...' गिरिराज सिंह ने प्रशासन को दी चेतावनी

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 04:59 PM (IST)

    बेगूसराय पहुंचे सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि अनुसूचित जातियों एवं पिछड़ों की बच्चियों पर हमले की एक दर्जन से अधिक घटनाएं चिंता का विषय है। इन घटनाओं प ...और पढ़ें

    बेगूसराय में गरजे गिरिराज सिंह (जागरण फाइल)
    बेगूसराय में गरजे गिरिराज सिंह (जागरण फाइल)

    HighLights

    1. जनसमूह को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदू अपने सनातन धर्म की रक्षा करना जानते हैं।
    2. उन्होंने प्रशासन से कहा कि इस तरह की घटनाओं पर तुरंत संज्ञान लेकर एक्शन ले।

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Giriraj Singh in Begusarai : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज यानी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचने के बाद काफी आक्रामक दिखे। वह, बलिया थाना के हुसैनी कस्बा गांव पहुंचे थे जहां उन्होंने अपहृत हुई लड़की के परिजनों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया।

    उन्होंने कहा कि बेगूसराय में अनुसूचित जातियों एवं पिछड़ों की बच्चियों पर हमले की एक दर्जन से अधिक घटनाएं चिंता का विषय है। इन घटनाओं पर प्रशासन तुरंत संज्ञान लें। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में मुसलमान लव जेहाद कर रहे हैं जिसकी वजह से हिंदू सुरक्षित नहीं हैं।

    यदि प्रशासन कदम नहीं उठाता है तो चलाएंगे अभियान  

    गिरिराज सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू अपने सनातन धर्म की रक्षा करना जानते हैं। यदि, जिला प्रशासन समय रहते इन घटनाओं पर लगाम नहीं लगाता है तो दुर्गा पूजा के बाद एक अभियान चला कर लोगों से जन समर्थन की अपील की जाएगी। हम ऐसी घटनाओं का विरोध करेंगे।

    उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की हो रही घटना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है और इस पर अविलंब लगाम लगाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसी क्रम में डॉक्टर गोपाल मिश्रा के क्लीनिक में जाकर पिछले दिनों पासवान समुदाय की घायल लड़की से भी मुलाकात की और उनके परिजनों को पूर्ण सुरक्षा तथा सहायता की बात कही।

    खबरें और भी

    डीएम और एसपी से भी मिले गिरिराज सिंह

    इसके बाद गिरिराज सिंह, जिला समाहरणालय पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बेगूसराय में पिछले 1 महीने से हिंदुओं की पिछली एवं अनुसूचित आबादी पर हो रहे अत्याचार, हिंदू मंदिर को तोड़े जाने जैसी घटनाओं में लोगों को गलत रूप से फंसाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

    गिरिराज सिंह ने घटना की जांच की मांग की

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहा कि इस घटनाक्रम की न केवल जांच कराई जाए बल्कि इस पर अविलंब रोक लगाई जाए क्योंकि यह घटनाएं तात्कालिक नहीं है बल्कि बड़े पैमाने पर क्रमिक रूप से हिंदुओं के पिछले एवं अनुसूचित जाति के इलाकों में घट रही है।

    गिरिराज सिंह के साथ कई नेता थे मौजूद

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, बलिया मंडल अध्यक्ष नीतेश कुमार, भाजपा नेता गौरीशंकर पोद्दार, भाजपा के जिला मंत्री राकेश रोशन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री कुंदन भारती, नगर मंडल के अध्यक्ष रूपेश कुमार, छोटे लाल सिंह, अमित कुमार, दीपक पोद्दार सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

    बेगूसराय में हो रहे घटनाक्रम के कारण सांसद का आकस्मिक दौरा और परिजनों से मिलना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुर्गा पूजा के समय जिला प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। वहीं बेगूसराय में लगातार हो रही इस तरह की घटनाएं, प्रशासन के लिए भी सिर दर्द बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें: 'जबतक जिंदा हूं तबतक...', राष्ट्रपति के सामने छलका नीतीश कुमार का भाजपा प्रेम, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा हॉल

    यह भी पढ़ें: Jamui News : संपत्ति की लालच में 'यमराज' बना मंझला भाई, बड़े भाई व भाभी की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या