Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: मेले में घरवालों से बिछड़ी 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दरिंदे ने चॉकलेट के बहाने अगवाकर किया दुष्कर्म

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 06:15 PM (IST)

    बेगूसराय में दुर्गा पूजा के दौरान एक 8 साल की बच्ची को अगवाकर उसके साथ दरिंदगी किए जाने की घटना सामने आई है। दरिंदे ने मेले से बच्ची को अगवाकर उसके सा ...और पढ़ें

    बेगूसराय में दुर्गा पूजा मेले में अपने परिवार से बिछड़ी लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)
    बेगूसराय में दुर्गा पूजा मेले में अपने परिवार से बिछड़ी लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. पुलिस ने ईंट भट्ठा के समीप किया रक्तरंजित हालत में बरामद
    2. बच्ची सदर अस्पताल में इलाजरत, एफएसएल टीम ने की जांच

    जागरण टीम, बीहट/बेगूसराय। कन्या को देवी के रूप में पूजे जाने वाले त्योहार में भी वहशी अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक शर्मनाक घटना बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र से आई है, जहां विजयादशमी रात अपने स्वजनों के साथ मेला देखने गई आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का शिकार बनाया है।

    रात करीब दो बजे चकिया पुलिस की महिला पदाधिकारी ने बच्ची को एक ईंट भट्ठा के पास से रक्तरंजित हालत में बरामद कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

    इधर, बच्ची के स्वजन मेला में बिछुड़ी बच्ची को खोजते रहे। स्वजनों ने सदर अस्पताल पहुंच बच्ची की पहचान की है। एसपी मनीष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है।

    दरिंदे ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

    मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता व दो बहनों के साथ बरियाही दुर्गा स्थान मेला देखने गई थी। इसी क्रम में अज्ञात साइकिल सवार वहशी ने उसे चॉकलेट के बहाने बहला फुसला कर अगवा कर लिया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया।

    रक्तरंजित हालत में ईंट भट्ठे के पास मिली बच्ची

    तड़के दो बजे पुलिस ने जयराम चिमनी भट्ठा के समीप बेहोशी की हालत में रक्तरंजित बच्ची के मिलने की डायल 112 की टीम, चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी, पुअनि मोनिका कुमारी ने मौके से बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

    खबरें और भी

    घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन ने सदर अस्पताल पहुंच इलाजरत बच्ची से स्वजनों से बातचीत कर जांच पड़ताल की है।

    डीएसपी ने क्या कहा?

    डीएसपी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सीय जांच कराया जा रहा है। बच्ची व स्वजनों के बयान के आधार पर घटना में शामिल बदमाशों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।

    यह भी पढ़ें: West Champaran News: GMCH में ऑपरेशन के बाद छठे दिन गर्भवती की मौत, अस्पताल में जमकर मचा बवाल