राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड समेत कई ठिकानों पर छापेमारी
आयकर विभाग ने झारखंड के सबसे बड़े करदाता राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बेगूसराय स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। ...और पढ़ें
-1785453442311_m.webp)
जांच में जुटी टीम। (जागरण)
HighLights
राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के बेगूसराय ठिकानों पर आयकर छापा।
बिहार-झारखंड आयकर टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।
छापेमारी में कंपनी के डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक खाते खंगाले जा रहे।
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। झारखंड के सबसे बड़े करदाता और देश की प्रमुख निर्माण कंपनियों में शामिल राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है।
गुरुवार को बिहार और झारखंड आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने बेगूसराय के श्रीकृष्ण नगर स्थित दो आवास और कार्यालय में जांच पड़ताल शुरू की। तलाशी अभियान कम से कम दो दिन चलने की बात कही जा रही है।
आयकर विभाग की अपर निदेशक नेहा सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक अधिकारियों की टीम श्री कृष्ण नगर पहुंचते ही कंपनी से जुड़े कर्मियों में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा को देखते हुए मुख्य द्वार बंद कर दिया और किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी।
बेगूसराय के आयकर निरीक्षक सत्यव्रत ने बताया कि महत्वपूर्ण फाइलों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लैपटॉप, डिजिटल लेन-देन के रिकार्ड तथा बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।
कई ठिकानों पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई बिहार, झारखंड समेत देश के अन्य हिस्सों में स्थित ठिकानों पर हो रही है। राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन का कारपोरेट कार्यालय रांची के पंचवटी प्लाजा में स्थित है।
कंपनी का निर्माण कार्य झारखंड, दिल्ली, असम, त्रिपुरा, ओडिशा समेत कई राज्यों में संचालित है। उल्लेखनीय है कि कंपनी के संस्थापक राम कृपाल सिंह का कुछ माह पूर्व लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वर्तमान में कंपनी का संचालन उनके पुत्र सुधीर कुमार सिंह और रंजन कुमार सिंह कर रहे हैं।
आयकर विभाग की छापेमारी और तलाशी अभियान को देखते हुए श्री कृष्ण नगर समेत आसपास के मोहल्लों में लोगों के बीच कौतुहल बना रहा।
छापेमारी टीम में बेगूसराय के श्री कृष्ण नगर स्थित दो आवास पर आयकर विभाग की डिप्टी डायरेक्टर नेहा सिंह के नेतृत्व में पटना, झारखंड और बेगूसराय के आयकर अधिकारी शामिल हैं।
टीम में पटना से एडिशनल डायरेक्टर अंगद कुमार, सुमनदेव, राज गौरव, बेगूसराय के आयकर अधिकारी राजकुमार भारती, आयकर निरीक्षक सत्यव्रत, आयकर अधीक्षक नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के छह ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी