Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Giriraj Singh: हिंदू-मुस्लिम आबादी पर ये क्या बोल गए गिरिराज, कहा- 1947 में आजादी के बाद जो जमीन...

    Updated: Thu, 09 May 2024 10:00 PM (IST)

    बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में मुसलमानों की बढ़ती आबादी पर प्रेस को संबोधित करते हुए उन्ह ...और पढ़ें

    'मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ रही है...', भाजपा सांसद गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
    'मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ रही है...', भाजपा सांसद गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के एनडीए से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति के तहत कांग्रेस ने पहले 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' किया। अब भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है।

    बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में मुसलमानों की बढ़ती आबादी पर प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं की आबादी घट रही है और मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ रही है, जो देश के लिए खतरनाक है।

    उन्होंने कहा कि 1947 में आजादी के बाद जो जमीन हिंदुओं को सौंपनी चाहिए, कांग्रेस ने वह जमीन मुसलमानों को सौंप दिया। 1947 में हिंदुओं की आबादी 88 प्रतिशत थी, जो घटकर 70 प्रतिशत पर आ गई है। उस समय आठ प्रतिशत रहने वाले मुसलमान आज 20 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

    'मां-बेटा भारत को खत्म करना चाहते हैं'

    सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मां-बेटा मिलकर भारत को खत्म कर देना चाहते हैं। गिरिराज ने कहा कि भारत में एक तरह से सनातन को खत्म करने की साजिश की जा रही है। हिंदुओं की जनसंख्या घटना और मुसलमानों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। यदि इस पर रोक नहीं लगी और जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो आनेवाले दिनों में देश के लिए समस्या पैदा होगी।

    खबरें और भी

    गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने भारत और बिहार के रोहिंग्या व बंग्लादेशी को वोट बैंक बनाया। मुसलमानों को बैक डोर से आरक्षण दिया जा रहा है और इस साजिश में कांग्रेस शामिल है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की साजिश के लिए सोनिया एवं राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

    मुकेश सहनी ने साधा निशाना

    इधर, गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए वीआइपी के संरक्षक मुकेश सहनी ने कहा कि यदि देश में हिंदुओं की आबादी घट रही है तो प्रधानमंत्री एवं उनके मंत्रियों को बोलिए कि आबादी बढ़ाएं। इसमें हम क्या कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों पर बात नहीं करती है। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान सरकार गरीब-पिछड़ों का विरोधी है। यह सरकार लोकतंत्र विरोधी है और बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करने की साजिश कर रही है।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar को चुनाव के बीच बड़ा झटका! इन दिग्गज ने नेताओं थामा Lalu Yadav का 'लालटेन'

    ये भी पढ़ें- Hindu Muslim Population: 'बिना जनगणना कैसे तय हो गया हिंदू घटे...', तेजस्वी यादव का PM मोदी पर निशाना