Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में बच्चों के सपनों को मिली उड़ान, पहल योजना के तक दी जा रही मुफ्त JEE-NEET कोचिंग

    Updated: Fri, 22 May 2026 05:24 PM (IST)

    बिहार सरकार की 'पहल' योजना बेगूसराय के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुफ्त जेईई और नीट कोचिंग दे रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए बिहार सरकार की “पहल” योजना उम्मीद की नई रोशनी बनकर उभरी है।

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिंग कालेज बेगूसराय में इस योजना के तहत कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है, जहां छात्र-छात्राएं अब जेईई और नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आत्मविश्वास के साथ कर रहे हैं।

    वर्तमान में करीब 150 बच्चे इस कार्यक्रम का लाभ उठा रहे हैं। कॉलेज परिसर में रोज लगने वाली कक्षाओं में आसपास के गांवों और विद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं।

    यहां विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की पढ़ाई कराई जा रही है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति, समय प्रबंधन, अवधारणात्मक अध्ययन और प्रश्न हल करने की आधुनिक तकनीकों की भी जानकारी दी जा रही है।

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि सरकार की यह योजना ग्रामीण प्रतिभाओं को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि कई छात्र आर्थिक अभाव के कारण बड़े शहरों में कोचिंग नहीं कर पाते थे, लेकिन अब उन्हें अपने जिले में गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिल रहा है।

    कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी रौशन कुमार मिश्रा और पंकज कुमार के नेतृत्व में शिक्षक नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहल योजना ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच तकनीकी शिक्षा के प्रति नई जागरूकता पैदा की है।

    यह भी पढ़ें- सुपौल के सरकारी स्कूलों में बच्चों की लगेगी टैब से हाजिरी, लापरवाही पर कटेगा वेतन

    खबरें और भी