Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan Yojana पर आया बड़ा अपडेट! इन किसानों को लौटानी होगी सम्मान निधि की राशि, 16वीं किस्त का भी नहीं मिलेगा लाभ

    By rupesh kumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 04:28 PM (IST)

    PM Kisan Scheme प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब आयकर दाता किसानों को सम्मान निधि की राशी वापस सरकार को लौटानी ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana पर आया बड़ा अपडेट! इन किसानों को लौटानी होगी सम्मान निधि की राशि
    PM Kisan Yojana पर आया बड़ा अपडेट! इन किसानों को लौटानी होगी सम्मान निधि की राशि

    HighLights

    1. ढाई हजार से नहीं वसूली हो सकी है किसान निधि योजना की राशि
    2. 1779 आयकर दाता व अन्य कारण वाले 797 किसानों नहीं लौटाई है राशि

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। PM Kisan Yojana Update प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयकर दाता एवं अन्य कारणों से अयोग्य किसानों द्वारा प्राप्त की गई राशि की वसूली के लिए विभाग लगातार निर्देश जारी कर रहा है। विभाग किसानों से प्राप्त की गई राशि खुद से जमा करने एवं जमा की गई राशि डीबीटी पोर्टल पर अपलोड कराने का अनुरोध भी किया गया है।

    इतना ही नहीं, राशि वसूली की कमतर प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए बैंकों को किसानों के खाते से राशि कटौती करते हुए कृषि विभाग के माध्यम से डीबीडी पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया है।

    विभागीय निर्देश के आलोक में कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन अब भी आयकर दाता व अन्य कारण से अयोग्य ढ़ाई हजार से अधिक किसानों से राशि की वसूली नहीं हो पाई है। अब भी जिले के 1779 आयकर दाता एवं 797 अन्य कारणों से अयोग्य घोषित किसान प्राप्त राशि जमा नहीं कर सके हैं। ध्यान रहे कि इन किसानों को सम्मान निधि की 16वीं किस्त का लाभ भी नहीं मिलेगा।

    प्रखंड वार आंकड़े इस प्रकार हैं-

    प्रखंड - आयकर दाता किसान - अन्य कारण से अयोग्य घोषित किसान

    1. बछवाड़ा 143 52

    2. बखरी 38 08

    3. बलिया 112 52

    4. बरौनी 118 19

    5. सदर 172 24

    6. भगवानपुर 134 51

    7. वीरपुर 58 73

    8. चेरिया बरियारपुर 124 55

    9. छौड़ाही 33 92

    10. डंडारी 47 11

    11. गढ़पुरा 59 09

    12. खोदावंदपुर 37 07

    13. मंसूरचक 24 10

    14. मटिहानी 292 181

    15. नावकोठी 65 49

    16. साहेबपुर कमाल 67 44

    17. शाम्हो अकहा कुरहा 56 07

    18. तेघड़ा 200 45

    19. नगर निगम 000 08

    ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 16वीं किस्त कब आएगी? योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कराना होगा Registration, जानें पूरी प्रक्रिया

    ये भी पढ़ें- PM Awas Yojana में हुई ऐसी गड़बड़ी की सिर पकड़ लेंगे आप, सरकारी बाबुओं ने मृतकों को ही दे दिया योजना का लाभ