Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'PM मोदी ने दस साल में...', गिरिराज सिंह ने क्या कहकर बेगूसराय के लोगों से मांगा वोट?

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 09:09 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भाजपा ने एक बार फिर बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में वह इन दिनों बेगूसराय की खाक छान रहे हैं। गि ...और पढ़ें

    गिरिराज सिंह ने बेगूसराय की जनता को किया संबोधित। (फाइल फोटो)
    गिरिराज सिंह ने बेगूसराय की जनता को किया संबोधित। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पीएम ने दस साल में किसानों के लिए बहुत किया है काम : गिरिराज
    2. गिरिराज सिंह को छह लाख से अधिक मतों से बनाएं विजयी: सुरेंद्र मेहता

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के एनडीए से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले दस सालों में किसानों के लिए जितना काम किया है, उतना कांग्रेस की सरकार 60 वर्षों में नहीं कर सकी। वे बुधवार को रामदीरी लवहरचक में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

    किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की।

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये दी जाती है। इसके लिए किसानों को किसी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। बल्कि सीधे उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अबकी बार चार सौ पार का संकल्प भी दोहराया।

    छह लाख वोटों से बनाएं विजयी

    बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने गिरिराज सिंह को इस बार छह लाख से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

    वहीं, विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि सरकार ने विकास की जो धारा बहाई है, उससे समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति भी अछूते नहीं हैंं।

    ये लोग रहें मौजूद

    बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सीताराम सिंह समेत अन्य ने भी संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें: जमुई सीट पर NDA ने लगाया जोर, अरुण भारती के लिए नीतीश के इस मंत्री ने संभाला मोर्चा; अब क्या होगी RJD की रणनीति

    Tejashwi Yadav : 'चाचा का सम्मान करते हैं, लेकिन...', तेजस्वी की नीतीश को नसीहत, चिराग पर कसा तीखा तंज

    बिहार में गैस टैंकरों से हो रही शराब की तस्करी, लोकसभा चुनाव के चलते हरकत में आया प्रशासन; दे दिया ऐसा निर्देश

    छात्र JDU ने जारी की 30 जिलाध्यक्षों की सूची, सीवान में दरवेश तो बेगूसराय में अंकित को दिया पदभार; देखें लिस्ट