विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LJPR में फेरबदल: चिराग पासवान ने राजू तिवारी को हटाया, बेगूसराय के सुरेंद्र को सौंपी बिहार की कमान

Published: Wed, 26 Aug 2026 03:52 PM (IST)

लोजपा (रामविलास) ने बिहार में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए सुरेंद्र विवेक को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ...और पढ़ें

चिराग पासवान और सुरेंद्र विवेक।

चिराग पासवान और सुरेंद्र विवेक।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। लोजपा (रामविलास) ने बिहार में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रहे सुरेंद्र विवेक को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को राष्ट्रीय कार्यसमिति में महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

भूमिहार समाज से आते हैं सुरेंद्र विवेक

बलिया के बरियारपुर पंचायत से पैतृक संबंध रखने वाले सुरेंद्र विवेक वर्तमान में बलिया के प्रशांतनगर में सपरिवार रहते हैं। वे भूमिहार समाज से आते हैं। उनके पिता स्व. केदार सिंह सरकारी शिक्षक थे।

शिक्षित परिवार से आने वाले विवेक की पत्नी डॉ. सुनीता घर पर क्लिनिक चलाती हैं। उनके दो पुत्रों में एक चिकित्सक और दूसरा अध्ययनरत है। पुत्रवधू भी चिकित्सक हैं, जबकि एक पुत्री अध्ययनरत हैं।

पत्रकारिता से की करियर की शुरुआत

सुरेंद्र विवेक ने पत्रकारिता से करियर की शुरुआत की। बाद में इंजीनियर और साहित्यकार के रूप में भी पहचान बनाई। सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहे और बेगूसराय में संघर्षशील नेता की छवि बनाई।

लोजपा (रा.) में प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष और प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे साहेबपुर कमाल से दो बार एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं।

उनकी नियुक्ति को चिराग पासवान की नई टीम में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन को मजबूती मिलेगी और एनडीए संगठन का बिहार में और विस्तार होगा।

यह भी पढ़ें- झारखंड में MLA जनार्दन पासवान का बढ़ा कद, चिराग ने बनाया LJPR का प्रदेश अध्यक्ष

यह भी पढ़ें- ओडिशा में चिराग पासवान का पार्टी का विस्तार, जितेंद्र गुप्ता बने लोजपा(R) के प्रदेश अध्यक्ष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।