Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में गंगा पर लगे ऑटोमेटिक टाइड गेज; जलस्तर की मिलेगी सटीक जानकारी, इसके और भी हैं लाभ

    By Abhishek PrakashEdited By: Dilip Kumar Shukla
    Updated: Thu, 15 Jan 2026 08:02 AM (IST)

    भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण बिहार में गंगा नदी पर स्वचालित टाइड गेज स्थापित कर रहा है। ये गेज बक्सर, सारण, पटना, मुंगेर, बेगूसराय और भागलपुर सहित राष्ट्र ...और पढ़ें

    बिहार में गंगा के जलस्तर की सटीक व रियल टाइम जानकारी के लिए भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से आटोमेटिक टाइड गेज लगाए जा रहे हैं।

    बिहार में गंगा के जलस्तर की सटीक व रियल टाइम जानकारी के लिए भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से आटोमेटिक टाइड गेज लगाए जा रहे हैं। 

    अभिषेक प्रकाश, भागलपुर। बिहार में गंगा नदी के जलस्तर की सटीक और रियल टाइम जानकारी के लिए भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से ऑटोमेटिक टाइड गेज लगाए जा रहे हैं। जलमार्ग प्राधिकरण के अनुसार राज्य के बक्सर, सारण, पटना, मुंगेर, बेगूसराय और भागलपुर में राष्ट्रीय जलमार्ग-1 के अंतर्गत ऑटोमेटिक टाइड गेज लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में भागलपुर में विक्रमशिला पुल पर नवगछिया की ओर गंगा की मुख्य धारा के ऊपर ऑटोमेटिक टाइड गेज स्थापित किया गया है। गंगा के मुख्य प्रवाह क्षेत्र में स्थित होने के कारण इसे विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    • इसके शुरू होने से अब जहाजों को मिलेगा रियल टाइम जलस्तर की जानकारी, शहर को बाढ़ की चेतावनी भी
    • भारतीय जल मार्ग प्राधिकरण भागलपुर सहित पटना, बक्सर, सारण, बेगूसराय और मुंगेर में कर रहा इंस्टाल
    • इसके शुरू होने में अभी एक माह से अधिक का समय, मालवाहक व पर्यटक जहाजों को मिलेगी मदद


    इससे गंगा मार्ग से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों और पर्यटक पोतों को रियल टाइम जलस्तर की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा उत्तरी बिहार में हर वर्ष आने वाली बाढ़ के दौरान गंगा के जलस्तर की सटीक और समय पर जानकारी मिल सकेगी। इससे प्रशासन को जलस्तर में अचानक वृद्धि की पूर्व सूचना मिलेगी। राहत एवं बचाव कार्यों को समय रहते तेज करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक फरवरी के अंत तक सभी टाइड गेज को पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस जलमार्ग विकास प्रोजेक्ट के तहत लगाया गया है।

    राष्ट्रीय जलमार्ग-1 के सभी कार्यालयों को मिलेगा टाइड गेज का रियल टाइम डाटा

    अधिकारियों ने बताया कि भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा लगाए जा रहे ऑटोमेटिक टाइड गेज से प्राप्त रियल टाइम डाटा राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर स्थित सभी संबंधित कार्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें पटना क्षेत्रीय कार्यालय के साथ-साथ साहिबगंज, भागलपुर, वाराणसी और कोलकाता के कार्यालय शामिल हैं।

    मुंगेर और बेगूसराय में जल्द लगेगा ऑटोमेटिक टाइड गेज

    जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार मुंगेर और बेगूसराय में ऑटोमेटिक टाइड गेज स्थापना की प्रक्रिया प्रगति पर है। मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु पर टाइड गेज लगाने के लिए रेलवे से नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेने की कार्रवाई चल रही है। बेगूसराय के सिमरिया स्थित नये पुल पर इसे स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनुमति की प्रक्रिया जारी है। एनओसी मिलते ही दोनों स्थानों पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    ऑटोमेटिक टाइड गेज ऐसे करता है काम

    ऑटोमेटिक टाइड गेज जलस्तर मापने की आधुनिक और भरोसेमंद व्यवस्था है। यह सौर ऊर्जा से संचालित होता है। इसे पानी के ऊपर लगाया जाता है। उसमें लगे सेंसर की मदद से ध्वनि तरंग को पानी तक भेजा जाता है। ये तरंगें पानी से टकराकर वापस लौटती हैं। आने-जाने में लगे समय के आधार पर जलस्तर की दूरी तय की जाती है। जलस्तर में जैसे-जैसे बदलाव होता है, आंकड़े स्वतः बदलते रहते हैं। इस माप की जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित की जाती है और तत्काल नियंत्रण केंद्र तक पहुंचती है।