भागलपुर एयरपोर्ट के आसपास ऊंची इमारतों पर होगा एक्शन, DM ने 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट
भागलपुर हवाई अड्डे के आसपास मानक से अधिक ऊंची इमारतों के निर्माण पर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ने 72 घंटे के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी ह ...और पढ़ें
-1781474955140_m.webp)
भागलपुर एयरपोर्ट। फाइल फोटो
HighLights
हवाई अड्डे के पास ऊंची इमारतों पर प्रशासन सख्त।
जिलाधिकारी ने 72 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी।
विमान सुरक्षा के लिए खतरा बनीं ये इमारतें।
नवनीत मिश्र, भागलपुर। शहर के हवाई अड्डे के आसपास मानक से अधिक ऊंचाई वाली इमारतों के निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त को 72 घंटे के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। यह आदेश उच्च स्तर से मिले निर्देश के बाद जारी किया गया है।
हवाई अड्डे के आसपास कई ऐसी इमारतें चिन्हित की गई हैं, जिनकी ऊंचाई एयरपोर्ट के लिए निर्धारित मानकों से अधिक बताई जा रही है। ऐसे भवन विमान संचालन और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब पूरे मामले की तह तक जाने का निर्णय लिया है।
4 प्रमुख बिंदुओं पर होगी जांच
जिलाधिकारी ने जांच के दौरान चार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा है। इसमें सबसे पहले यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित भवनों के नक्शे की स्वीकृति किस अधिकारी या विभाग द्वारा दी गई और कब दी गई।
साथ ही यह भी जांच होगी कि भवन निर्माण कब कराया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया (AAI) से निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिया गया था या नहीं, इसकी भी पड़ताल होगी। यदि एनओसी जारी हुई है, तो उसकी वैधता और जांच प्रक्रिया की भी समीक्षा की जाएगी।
खबरें और भी
अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और भवन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई भविष्य में एयरपोर्ट विस्तार और विमानन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि समयसीमा के भीतर वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि विभाग को सही रिपोर्ट भेजी जा सके। इस निर्देश के बाद नगर निगम और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।
छोटे विमानों की उड़ान का प्रस्ताव
उड़ान सेवा में शामिल भागलपुर हवाई अड्डा से केंद्र व राज्य सरकार हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। वर्तमान हवाई अड्डा से हवाई सेवा शुरू कराने के लिए उड़ान योजना के 5.2वें चरण की निविदा और छोटे विमानों के उड़ान के प्रस्ताव पर भी तेजी से कार्रवाई हो रही है।
इसे अमल में लाने के लिए प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। विभाग की ओर से जिला प्रशासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। बता दें कि हवाई अड्डा के आसपास बहुमंजला इमारत बन गया है। साथ कई दो और तीन मंजिला मकान है। इसके कारण कुछ दिक्कतें आ रहीं है।