Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर को मेगा टेक्सटाइल पार्क की आस, सांसद के प्रश्न पर केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने दिया ये जवाब

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:08 PM (IST)

    केंद्र सरकार नए मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने के लिए राज्यों से प्रस्ताव आमंत्रित करेगी, जिस पर भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने अपने क्षेत्र के ...और पढ़ें

    सांसद अजय कुमार मंडल। फाइल फोटो

     सांसद अजय कुमार मंडल। फाइल फोटो

    HighLights

    1. केंद्र सरकार नए मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए प्रस्ताव मांगेगी।

    2. सांसद अजय मंडल भागलपुर के लिए पार्क की पैरवी करेंगे।

    3. भागलपुर में 5.28 करोड़ का मेगा हथकरघा क्लस्टर विकसित।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। केंद्र सरकार नए मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने के लिए राज्यों से प्रस्ताव आमंत्रित करेगी। संसद में सांसद अजय कुमार मंडल के प्रश्न के लिखित उत्तर में वस्त्र मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में नए मेगा टेक्सटाइल पार्क की घोषणा की गई है। दिशा-निर्देश जारी होने के बाद राज्यों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे।

    सांसद ने कहा कि भागलपुर के लिए मेगा टेक्सटाइल पार्क की मंजूरी दिलाने को लेकर वे केंद्र सरकार के समक्ष मजबूत पैरवी करेंगे।

    मंत्रालय ने अपने जवाब में बताया कि भागलपुर में 5.28 करोड़ रुपये की लागत से मेगा हथकरघा क्लस्टर विकसित किया जा चुका है। इसके तहत आधुनिक डाई हाउस, डिजाइन स्टूडियो, उत्पाद विकास केंद्र तथा 10 ब्लाक स्तरीय क्लस्टर स्थापित किए गए हैं, जिससे बुनकरों को तकनीकी और उत्पादन संबंधी सुविधाएं मिल रही हैं।

    बुनकरों के उत्पादों के विपणन के लिए इंडिया हैंडमेड पोर्टल और जेम से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। वहीं, बुनकर मुद्रा योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 32 बुनकरों को 23.90 लाख रुपये तथा वर्ष 2025-26 में सात बुनकरों को 8.50 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है।