Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: मुसलमानों पर दिए बयान से पलटे BJP विधायक शैलेंद्र, कहा- मैं तो सिर्फ वैसे....

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 09:34 AM (IST)

    भागलपुर के बिहपुर से भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमान संविधान सनातन मंदिर और मोदी का विरोध ...और पढ़ें

    भाजपा के विधायक ई कुमार शैलेंद्र (फाइल फोटो)
    भाजपा के विधायक ई कुमार शैलेंद्र (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बिहपुर से बीजेपी एमएलए ई शैलेंद्र अब मुस्लिम वाले बयान से पलट गए
    2. बीजेपी एमएलए ई शैलेंद्र ने आरजेडी के खिलाफ भी दिया था बयान

    संवाद सूत्र, बिहपुर (भागलपुर)। Bihar Political News Today: भागलपुर के बिहपुर से BJP विधायक ई. शैलेंद्र अपने उस बयान से पलट गए जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान, सनातन, मंदिर व मोदी का मुसलमान विरोध करता है। मैं हारना पसंद करूंगा, लेकिन मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए। शैलेंद्र के इस बयान पर घमासान मच गया था।

    मैं सिर्फ देश तोड़ने वाले मुसलमानों का विरोध करने की बात कहा था

    अब इस बयान पर विधायक की सफाई सामने आई है, उन्होंने कहा है कि वह सिर्फ देश को तोड़ने वाले मुसलमानों का विरोध कर रहे हैं। उन्हों कहा कि मैं वैसे मुसलमानों का विरोध करता हूं जो कि देश के बारे में नहीं सोचते हैं। मेरे बयानों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया।

    क्या था ई. शैलेंद्र का विवादित बयान

    ई. शैलेंद्र ने कहा कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में मुसलमानों के लिए सड़क, बिजली, जल निकासी, ट्रांसफार्मर की समस्या दूर की, लेकिन उन्हें मुसलमानों के 10 वोट भी नहीं मिले। मुसलमान 10-12 बच्चे पैदा कर देश की आर्थिक स्थिति कमजोर कर रहे हैं।

    सीमा पर सैनिकों को कौन मार रहा है? राजद वाले मस्जिद में टोपी पहन कर जाते हैं, लेकिन तिलक-चोटी का विरोध करते हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है, लेकिन राजद वाले चुप हैं।

    बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए भाजपा का लगातार विधायक बनना जरूरी है। जनता के बंटने से विकास बाधित हो जाता है। उन्होंने लोगों से संगठित होकर वोट करने की अपील की।

    ई. शैलेंद्र ने आरजेडी का मुस्लिम कनेक्शन जोड़ा था

    उन्होंने कहा कि राजद वाले भाजपा को हिंदू की पार्टी कहते हैं तो हमलोगों को बुरा नहीं लगता है। फिर राजद को मुसलमान की पार्टी कहना गलत कैसे हो गया।

    राजद कार्यकर्ताओं ने ई. शैलेंद्र का पुतला दहन किया

    राजद कार्यकर्ताओं ने बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र का पुतला दहन किया। विरोध में सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, अवनीश कुमार, मु़ शोएब अली, वंशराज यादव, मु़ अजय अली, सुभाष यादव, जरीफउद्दीन, अरुण यादव, हरवेंद्र यादव, सतीश यादव मौजूद थे।

    खबरें और भी

    कौन हैं ई. शैलेंद्र?

    ई. शैलेंद्र ने बिहपुर विधानसभा से 2015 और 2020 में जीत दर्ज की है। 1991 में आईसीई मोतिहारी बिहार विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। उन्होंने बीएससी के साथ इंजीनियरिंग भी की है। इनके खिलाफ तीन आपराधिक मामले हैं।

    Bihar Teacher Salary: बिहार के सरकारी शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, सैलरी को लेकर सरकार ने दे दी बड़ी खुशखबरी

    Buxar News: नए साल पर बक्सर के लोगों की बल्ले-बल्ले, मिलेगी 2 और सुपरफास्ट ट्रेन; दिल्ली जाना होगा आसान