विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में कैसे हुई भाजपा नेता की हत्या? लाइनर सुमन व शूटर अक्षय के कुबूलनामे से खुला 6 माह पुरानी खूनी साजिश का राज

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:20 AM (IST)

Bhagalpur BJP Leader Uma Bhushan Tanti Murder: पुलिस ने भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की दिनदहाड़े गोली ...और पढ़ें

Bhagalpur BJP Leader Uma Bhushan Tanti Murder:  11 सितंबर को जैसे ही लाइनर ने उमा भूषण तांती के उस रास्ते से गुजरने की पक्की और सटीक लोकेशन शूटरों को दी, घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गए।

Bhagalpur BJP Leader Uma Bhushan Tanti Murder:  11 सितंबर को जैसे ही लाइनर ने उमा भूषण तांती के उस रास्ते से गुजरने की पक्की और सटीक लोकेशन शूटरों को दी, घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गए।

HighLights

  1. भाजपा नेता उमा भूषण तांती हत्याकांड की गुत्थी सुलझी।

  2. जमीन विवाद और वर्चस्व की रंजिश में हुई थी हत्या।

  3. मास्टरमाइंड शशि मोदी ने 6 माह पहले रची थी साजिश।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur BJP Leader Uma Bhushan Tanti Murder: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस खूनी वारदात में गिरफ्तार किए गए लाइनर सुमन कुमार और मुख्य शूटर अक्षय यादव उर्फ नरेश उर्फ नीतीश ने पुलिस पूछताछ में पूरी साजिश की परतें खोल दी हैं।

पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की गिरफ्त में आए सुमन ने स्वीकार किया कि उसी के माध्यम से जेल में बंद मास्टरमाइंड शशि मोदी ने भाजपा नेता की हत्या की सुपारी शूटर अक्षय यादव को दी थी।

एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह पूरी वारदात जमीन विवाद और वर्चस्व की रंजिश का परिणाम थी। सुमन अक्षय को पहले से जानता था और उसी ने शूटरों और साजिशकर्ताओं के बीच सेतु का काम किया।

महादेव पोखर की जमीन का विरोध, 6 माह पहले बनी थी हत्या की योजना

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उमा भूषण तांती की हत्या की पटकथा छह माह पहले ही लिख दी गई थी। शशि मोदी महादेव पोखर स्थित कीमती जमीन पर कब्जा करना चाहता था, लेकिन भाजपा नेता उमा भूषण तांती लगातार उसका कड़ा विरोध कर रहे थे। इस विरोध से शशि मोदी बेहद गुस्से में था और उसने सुमन के जरिए शूटर अक्षय से संपर्क साधकर हत्या का सौदा तय किया था। हालांकि, उस समय तय सुपारी की अग्रिम रकम का भुगतान नहीं हो पाने के कारण योजना धरातल पर नहीं उतर सकी थी और मामला कुछ समय के लिए टल गया था।

10 सितंबर को ही कुम्हार टोली में जुट गए थे शूटर

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अक्षय यादव और सुमन ने कुबूल किया है कि वारदात से पहले भाजपा नेता की गतिविधियों की कई दिनों तक सघन रेकी की गई थी। लाइनर सुमन लगातार कृष्णा मोदी उर्फ किशन, शूटर अक्षय समेत दो अन्य स्थानीय संदिग्धों के संपर्क में बना हुआ था। तय योजना के तहत 10 सितंबर को ही शूटर अक्षय, कृष्णा मोदी और उनके अन्य साथी कुतुबगंज स्थित कुम्हार टोली के एक मकान में आकर छिप गए थे।

  • भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती हत्याकांड का पुलिस ने किया पूर्ण पटाक्षेप; लाइनर सुमन और मुख्य शूटर अक्षय यादव गिरफ्तार

  • महादेव पोखर की विवादित जमीन को लेकर शशि मोदी ने 6 माह पूर्व रची थी हत्या की साजिश; सुपारी की रकम अटकने से टली थी वारदात

  • 10 सितंबर को ही कुतुबगंज कुम्हार टोली में एकत्र हो गए थे शूटर; 11 सितंबर को सटीक रेकी और लाइनिंग के बाद मारी गई गोली

  • एसआईटी ने 100 से अधिक फोन नंबरों की सीडीआर और दर्जनों सीसीटीवी खंगाले; दो सप्ताह में दाखिल होगी चार्जशीट, चलेगा स्पीडी ट्रायल

11 सितंबर को जैसे ही लाइनर ने उमा भूषण तांती के उस रास्ते से गुजरने की पक्की और सटीक लोकेशन शूटरों को दी, घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गए।

दर्जनों सीसीटीवी और 100 से अधिक नंबरों की जांच, 2 सप्ताह में चार्जशीट

वारदात के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) अतुलेश झा की देखरेख में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। इस टीम में डीएसपी सिटी-टू राकेश कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर शशि भूषण सिंह, मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार, तातारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार, डीआईयू प्रभारी मोहम्मद सफदर अली और बबरगंज थानाध्यक्ष सत्यजीत कुमार को लगाया गया था।

11 को दिया वारदात को अंजाम

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों से दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी सेल की मदद से 100 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया। लगातार एक सप्ताह तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपितों को दबोच लिया।

एसएसपी ने बताया कि जेल में बंद मास्टरमाइंड शशि मोदी समेत अन्य आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल कर दी गई है। मामले में दो सप्ताह के भीतर ठोस आरोप पत्र (चार्जशीट) समर्पित कर स्पीडी ट्रायल के तहत सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। साथ ही, घटना में शामिल दो अन्य फरार आरोपितों की भी शिनाख्त कर ली गई है, जिन्हें जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- 3 लाख में भाजपा नेता की सुपारी! भागलपुर पुलिस ने शूटर व लाइनर को पकड़ा, कृष्णा ने किया आत्मसमर्पण, दीप‍िका व श‍श‍ि जेल में