भागलपुर में मुर्गी फार्म की आड़ में नशे की तस्करी, पुलिस ने 263 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक को किया गिरफ्तार
कहलगांव पुलिस ने कारीकादो गांव में एक मुर्गी फार्म पर छापा मारकर ब्राउन शुगर बनाने और पैकेजिंग के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 263 ग्राम तै ...और पढ़ें
-1784392760585_m.webp)
एआई जनरेटेड फोटो
HighLights
कहलगांव में मुर्गी फार्म पर ब्राउन शुगर नेटवर्क का खुलासा।
263 ग्राम तैयार ब्राउन शुगर और 12 किलो अर्धनिर्मित पदार्थ जब्त।
एक आरोपी मो. रब्बानी गिरफ्तार, तीन अन्य फरार।
संवाद सूत्र, कहलगांव। शिवनारायणपुर थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कारीकादो गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में छापेमारी कर ब्राउन शुगर बनाने और उसकी पैकेजिंग से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कारीकादो गांव निवासी मोहम्मद मीर तैयब के पुत्र मो रब्बानी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथ मौजूद तीन आरोपित फरार हो गए।
नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा एसडीपीओ कहलगांव और शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। तलाशी में 263 ग्राम तैयार ब्राउन शुगर, 12 किलो 100 ग्राम अर्धनिर्मित मादक पदार्थ, तीन डिजिटल इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, तीन मोबाइल फोन, 100 प्लास्टिक पन्नियां तथा एक पन्नी सील करने वाली मशीन बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार मुर्गी फार्म की आड़ में ब्राउन शुगर के निर्माण, पैकेजिंग और तस्करी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, बुद्धूचक थाना पुलिस ने दो माह पहले बरामद ब्राउन शुगर मामले में छोटी कारीकादो गांव के आरोपित अशोक कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें- बिहार: छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने आरोपी की पत्नी को किया गिरफ्तार