Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhagalpur News: एक्सप्रेसवे बनने से भागलपुर के लोगों का बचेगा समय, मात्र इतने घंटे में पहुंचेंगे पटना और बक्सर

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 02:24 PM (IST)

    Bhagalpur Expressway आम बजट 2024-25 में भागलपुर के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। इसके तहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बक्सर-भागलपुर एक्सप् ...और पढ़ें

    भागलपुर-बक्सर एक्सप्रेसवे से होंगे कई फायदे (जागरण)
    भागलपुर-बक्सर एक्सप्रेसवे से होंगे कई फायदे (जागरण)

    HighLights

    1. भागलपुर-बक्सर एक्सप्रेसवे बनने से समय की बचत होगी
    2. राजधानी पटना महज 3 घंटे में तो बक्सर पहुंचने में लगेंगे 4 घंटे
    3. रोहतास, भोजपुर और अरवल समेत कई शहर के लोगों को होगा फायदा

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News: बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे से समृद्धि की नई राह खुलेगी। एक्सप्रेसवे भागलपुर से गुजरने वाले मुंगेर-मिर्जाचौकी एनएच-80, भागलपुर-हंसडीहा एनएच 133ई सहित तीन एनएच और मुंगेर से मिर्जाचौकी तक ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट फोरलेन से जुड़ जाएगा। इससे कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। भागलपुर में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। व्यापार का विस्तार होगा। रोजगार का भी सृजन होगा।

    एक्सप्रेसवे बनने से 3 घंटे में पटना तो 4 घंटे में बक्सर पहुंच जाएंगे

    भागलपुर-बक्सर एक्सप्रेसवे (Bhagalpur Buxar Expressway) बनने से लोगों के समय की बचत होगी। पटना पहुंचने में तीन घंटे तो बक्सर पहुंचने में 4 घंटे लगेंगे।

    इन शहरों के लोगों को होगा फायदा

    बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे के बनने से बक्सर, रोहतास, भोजपुर, अरवल, गया जहानाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बांका और भागलपुर के लोगों को फायदा मिलेगा। इसके लिए लोगों को 380 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। एक्सप्रेस वे के बनने से यह सफर मात्र चार घंटे में पूरी की जा सकेगी।

    ये भी पढ़ें

    Buxar Bhagalpur Expressway: बिहार से दिल्ली-हरियाणा तक का सफर होगा आसान, पटना से लखनऊ सिर्फ 6 घंटे में; पढ़ें पूरी डिटेल

    Bihar News: बिहार के मुखिया और पंचायत सचिव के लिए राहत, टेंडर पर पुनर्विचार करेगी नीतीश सरकार; मंत्री ने किया एलान

    Patna News: पटना के दो फेमस इलाकों के बीच बनेगी फोरलेन सड़क, अगले महीने से शुरू हो सकता है काम