Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश का लेटेस्ट अपडेट : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ भागलपुर शहर; आज भी दिनभर छाए रहेंगे बादल

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:59 AM (GMT+05:30)

    भागलपुर में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश से शहर तरबतर हो गया, जिससे उमस से राहत मिली लेकिन निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, मानस ...और पढ़ें

    भागलपुर में भोलानाथपुल अंडरपास में जमा पानी।

    भागलपुर में भोलानाथपुल अंडरपास में जमा पानी।

    HighLights

    1. गुरुवार को भागलपुर में 50 मिमी मूसलाधार बारिश हुई।

    2. बारिश से उमस से राहत मिली, पर निचले इलाकों में जलजमाव।

    3. शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, बादल छाए रहेंगे।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में गुरुवार की भोर में हुई मूसलधार बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह तक 50 मिलीमीटर (mm) वर्षा दर्ज की गई। तेज बारिश से लोगों को भीषण उमस से बड़ी राहत मिली, हालांकि शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

    मानसूनी द्रोणी और चक्रवाती परिसंचरण का असर

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भागलपुर केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अनुपम नाहर ने बताया कि मानसून की द्रोणी (Monsoon Trough) वर्तमान में किरोलीपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर, डाल्टनगंज और दीघा से होकर गुजर रही है और वहां से पूर्व-दक्षिणपूर्व दिशा में उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है।

    इसके साथ ही मध्य व ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर ओडिशा और तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बने हुए हैं। इन मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से भागलपुर और आसपास के जिलों में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी रहेंगी।

    शुक्रवार को कैसा रहेगा भागलपुर का मौसम?

    मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, वर्तमान में गहरे संवहन (Deep Convection) के पूरी तरह विकसित न होने के कारण बहुत तेज या भारी बारिश की संभावना कम है। हालांकि, यदि स्थानीय स्तर पर संवहन मजबूत होता है तो कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

    खबरें और भी

    • तापमान व आर्द्रता: गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    • हवा की स्थिति: वातावरण में 89 प्रतिशत आर्द्रता रही और पूर्वी दिशा से औसतन 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।