Bhagalpur Gas Agency Fraud : DM की चौखट पर पहुंचा इंडेन गैस गोदाम का खेल, प्रशासनिक शिकंजा कसते ही मिटा दिए सबूत
भागलपुर में अजय इंडेन गैस एजेंसी ने जिस जमीन के कागजों पर गोदाम का लाइसेंस लिया, वहां न बनाकर दूसरी जगह अवैध निर्माण कर लिया। प्रशासनिक शिकंजा कसने पर ...और पढ़ें
-1782554111277_m.webp)
भागलपुर में गैस एजेंसी का अनोखा खेल, पास कहीं और कराया और गोदाम कहीं और बनाया; ऐसे खुली पोल
संवाद सूत्र, नाथनगर (भागलपुर)। बिहार के भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र से जालसाजी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां कंझिया स्थित 'अजय इंडेन गैस एजेंसी' ने जिस जमीन के खाता-खेसरा पर कंपनी से गैस गोदाम और पेसो (PESO) लाइसेंस पास कराया, गोदाम वहां न बनाकर दूसरी जगह अवैध रूप से खड़ा कर दिया। इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब असली जमीन मालिक शिवम कुमार भारती ने इसकी लिखित शिकायत प्रशासन से की।
साल 2012 के लीज एग्रीमेंट में हुआ खेल
जमीन मालिक शिवम भारती ने बताया कि उन्होंने साल 2012 में एजेंसी संचालिका सोनी कुमारी को खाता संख्या-64, खेसरा-39, मौजा महमदपुर स्थित 9000 वर्गफीट जमीन लीज पर दी थी।
इसी जमीन के कागजातों पर गैस गोदाम का नक्शा और पेसो लाइसेंस पास हुआ था। लेकिन सोनी कुमारी ने इस जमीन पर गोदाम न बनाकर, धर्मेंद्र कुमार सिंह नामक व्यक्ति से लीज पर ली गई दूसरी जमीन (खाता-66, खेसरा-9, मौजा-बहबलपुर) पर अवैध रूप से गोदाम का निर्माण कर लिया।

कागजों पर गोदाम, जमीन पर लहलहा रहा बगीचा
शिकायतकर्ता शिवम भारती के मुताबिक, उनके द्वारा लीज पर दी गई मूल जमीन पर आज भी बाग-बगीचा लगा हुआ है, जबकि गैस एजेंसी वहां गोदाम संचालित होने का दावा कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवम ने इसकी शिकायत इंडेन कंपनी से की। कंपनी के आग्रह पर नाथनगर अंचल अधिकारी (CO) ने जमीन की मापी का आदेश दिया, लेकिन यहां भी कथित रूप से खेल कर दिया गया।
-1782554200536.jpg)
अंचल अधिकारी और अमीन की मिलीभगत का आरोप
आरोप है कि अंचल अमीन ने सीओ को जमीन की गलत मापी रिपोर्ट सौंपी। उसी गलत रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन सीओ ने भी गैस कंपनी के अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी। सीओ ने अपनी रिपोर्ट में लिख दिया कि जिस जमीन पर गोदाम पास हुआ है, उसपर एजेंसी संचालक का ही कब्जा है और वहां गोदाम बना हुआ है। सीओ की इस गलत रिपोर्ट के खिलाफ शिवम भारती न्याय के लिए डीएम, एडीएम और एसडीओ की चौखट पर पहुंचे।
खबरें और भी
मजिस्ट्रेट की जांच में खुली सीओ की पोल
अनुमंडल कार्यालय (SDO) के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई। मजिस्ट्रेट ने जब मौके पर जाकर तफ्तीश की, तो पाया कि जिस जमीन पर गोदाम पास है, वहां असल में बाग-बगीचा है। सीओ की रिपोर्ट झूठी साबित होने के बाद, प्रशासन ने आगामी 3 जुलाई को जगदीशपुर और गोराडीह के अमीन को दोबारा निष्पक्ष मापी के लिए नियुक्त किया।
-1782554447016.jpg)
भनक लगते ही रातों-रात ध्वस्त किया गैस गोदाम
प्रशासनिक शिकंजा कसता देख अजय इंडेन गैस एजेंसी के संचालक व पार्टनर अजय भारती ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश शुरू कर दी। बीते गुरुवार की रात, बहबलपुर में अवैध रूप से बने गोदाम को रातों-रात मलबे में तब्दील कर दिया गया।
वहां रखे सभी गैस सिलेंडरों को आनन-फानन में हाल ही में भतौड़िया में पास हुए नए गोदाम में शिफ्ट कर दिया गया। पीड़ित शिवम भारती ने बताया कि इसकी सूचना मधुसुदनपुर पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस के रहते गोदाम ढहा दिया गया।
मैंने इस पूरे मामले की जानकारी सीओ साहब को पहले ही दे दी थी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर काम रुकवाया भी था। पुलिस के वहां से हटने के बाद उन लोगों ने चुपके से गोदाम को ध्वस्त किया होगा। मामले की जांच की जा रही है।"
संजय कुमार मंडल, थानाध्यक्ष (मधुसूदनपुर)
उक्त विवादित जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए स्थानीय थानेदार को स्पष्ट निर्देश दिया गया था। गोदाम को किस तरह और किसने ध्वस्त किया है, फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी मुझे नहीं है।
रजनीश कुमार, सीओ (नाथनगर)