Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में पति पत्नी और प्रेमिका का सड़क पर विवाद पुलिस ने कराया शांत

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 08:22 PM (IST)

    भागलपुर के नाथनगर में पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस ने ...और पढ़ें

    भागलपुर में बीच सड़क 'मल्लयुद्ध': पति के सामने ही भिड़ गईं पत्नी और प्रेमिका, तमाशा देख रुक गए राहगीर

    भागलपुर में बीच सड़क 'मल्लयुद्ध': पति के सामने ही भिड़ गईं पत्नी और प्रेमिका, तमाशा देख रुक गए राहगीर

    HighLights

    1. नाथनगर में पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच विवाद।

    2. सड़क पर दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट।

    3. पुलिस ने हस्तक्षेप कर बिना शिकायत मामला सुलझाया।

    संवाद सूत्र, नाथनगर (भागलपुर)। सिल्क सिटी भागलपुर के नाथनगर में मंगलवार को बीच सड़क पर एक ऐसा ड्रामा हुआ, जिसे देखकर राहगीर भी ठिठक गए। मामला 'पति, पत्नी और वो' (प्रेमिका) के त्रिकोण से जुड़ा है। ललमटिया थाना से महज कुछ ही दूरी पर एक युवक अपनी पत्नी के साथ जा रहा था, तभी अचानक वहां उसकी कथित प्रेमिका आ धमकी। फिर क्या था, दोनों महिलाओं का आमना-सामना होते ही सड़क ही कुरुक्षेत्र के मैदान में बदल गई।

    जमकर चले लात-घूंसे और थप्पड़, मूकदर्शक बने रहे पतिदेव

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पत्नी और प्रेमिका के बीच पहले तो तीखी नोकझोंक और जुबानी जंग शुरू हुई। लेकिन देखते ही देखते दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वे हाथापाई पर उतर आईं। बीच सड़क पर दोनों के बीच जमकर थप्पड़ और लात-घूंसे चले। इस ड्रामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, इस पूरे विवाद की जड़ यानी 'पतिदेव' लाचार होकर मूकदर्शक बने रहे।

    पुलिस की एंट्री और थाने में 'द एंड'

    हंगामे की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों महिलाओं को अलग किया और मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिसिया तफ्तीश के दौरान दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी तरह की लिखित शिकायत दर्ज कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर (पीस मेकिंग कराकर) बिना कोई केस दर्ज किए थाने से छोड़ दिया।

    "बीच सड़क पर दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर गई थी। थाने लाने के बाद किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन या शिकायत नहीं दी गई। चूंकि यह उनका आपसी मामला था और कोई लिखित शिकायत नहीं मिली, इसलिए समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।"

    — बिपिन कुमार, थानाध्यक्ष, ललमटिया (भागलपुर)

    खबरें और भी