यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhagalpur BPSC Teacher News: निगम के पार्षद बन गए 'गुरुजी', लोगों ने की इस्तीफा लेकर चुनाव की मांग
Bhagalpur News जीवन का कहना है कि शिक्षक के पद पर योगदान देने से पूर्व तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ. योगेश कुमार सागर को उन्होंने अपना इस्तीफा संबंधी पत्र स ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भागलपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर-10 के पार्षद जीवन कुमार बीपीएससी की परीक्षा में सफल होकर गुरुजी बन गए हैं। फरवरी माह में नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्होंने योगदान भी दे दिया है। इसके बाद भी निगम में उनके इस्तीफा संबंधी आवेदन पर विचार नहीं हुआ।
जीवन का कहना है कि शिक्षक के पद पर योगदान देने से पूर्व तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ. योगेश कुमार सागर को उन्होंने अपना इस्तीफा संबंधी पत्र सौंप दिया था। उसमें यह भी जिक्र किया गया था कि संबंधित पदाधिकारी को इसकी सूचना दी जाए।
इस्तीफा संबंधी पत्र नहीं दिया
जीवन ने नगर निगम बोर्ड की अध्यक्ष मेयर को इस्तीफा संबंधी पत्र नहीं दिया है। अब इस मामले को लेकर वार्ड के लोगों ने प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, मेयर व नगर आयुक्त को आवेदन दिया है। उसमें कहा गया है कि जीवन कुमार का बीपीएससी से शारीरिक शिक्षक के रूप में रोहतास जिले में पदस्थापन हो गया है।
दोमाह से वह वार्ड क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं। इससे मुहल्ले की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। लोग मूलभूत समस्याओं से परेशान हैं। स्थानीय स्तर पर पार्षद से शिकायत करने के उपरांत समस्या का निदान हो जाता था, इसलिए वार्ड शीघ्र पार्षद का इस्तीफा लेकर चुनाव कराया जाय।
खबरें और भी
शिकायत करने वालों में नौशाद आलम, फिरोज, अकरम समेत अन्य लोग शामिल हैं। इस संबंध में अबतक वार्ड नंबर 10 के पार्षद के आवेदन पर युक्तिसंगत कार्यवाही नहीं होने के संबंध में मेयर ने बताया कि उन्हें पार्षद का ऐसा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।