Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में नीट प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, पुलिस से झड़प और वाहनों में तोड़फोड़

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 01:18 PM (GMT+05:30)

    भागलपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में 'बिहार बंद' के दौरान तिलकामांझी चौक पर छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में तोड़फो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नीट प्रदर्शन के दौरान भागलपुर का तिलकामांझी चौक रणक्षेत्र बना।

    2. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।

    3. पुलिस ने लाठीचार्ज कर हिंसक भीड़ को तितर-बितर किया।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। दिल्ली में नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन के बीच शनिवार को आयोजित 'बिहार बंद' के दौरान भागलपुर का तिलकामांझी चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। हाथों में लाठी-डंडे और तख्तियां लेकर उग्र हुए प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया और "BJP की गाड़ी है मारो-मारो" के भड़काऊ नारों के बीच वाहनों को निशाना बनाया।

    भागलपुर में प्रदर्शनकारी छात्रों की टोली हुई हिंसक। पुलिस से भिड़ी। डीएसपी ला एंड आर्डर की गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया। बड़े पत्थरों से शीशे तोड़े। दो अन्य पुलिस वाहनो में भी तोड़फोड़। गाड़ी पलटी। तिलकामांझी चौक पर लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने सबको खदेड़ा। इलाके की दुकानें हुईं बंद।

    bhagalpur neet protest bihar bandh turns violent vehicles damaged (10) प्रदर्शनकारियों ने सदर SDM और पुलिस-ट्रै

    डीएसपी लॉयन ऑर्डर की गाड़ी को तोड़ फोड़ दिया गया।

    bhagalpur neet protest bihar bandh turns violent vehicles damaged (11)

     

    हालांकि, घंटों चले इस उग्र बवाल के बाद जैसे ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की आधिकारिक सूचना मौके पर पहुंची, प्रदर्शनकारी खुशी में जश्न मनाते हुए सड़कों से हटने लगे और स्थिति धीरे-धीरे शांत हुई। पुलिस और प्रशासन की भारी मुस्तैदी के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए 300 से 400 की संख्या में पहुंचे उग्र प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया और कई सरकारी व निजी वाहनों को तहस-नहस कर दिया।

    bhagalpur neet protest bihar bandh turns violent vehicles damaged (1)

    स्कॉर्पियो पर हमला

    हंगामे के दौरान तिलकामांझी चौराहे से गुजर रही एक भाजपा (बीजेपी) नेता की सफेद रंग की स्कॉर्पियो को देखते ही उग्र लड़के तेजी से चिल्लाने लगे— "देख-देख बीजेपी वाले की गाड़ी है, मारो-मारो!" इतना कहते ही लाठी-डंडों और पत्थरों से लैस उपद्रवियों ने स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

    खबरें और भी

    bhagalpur neet protest bihar bandh turns violent vehicles damaged (2)

    बॉडीगार्ड ने तनी पिस्टल, बची नेता की जान

    अपनी गाड़ी पर हमला होते देख बीजेपी नेता के सुरक्षा में तैनात सरकारी अंगरक्षक (बॉडीगार्ड) ने अदम्य साहस दिखाया। वह तुरंत गाड़ी से उतरा और अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर हमलावरों की तरफ तान दी। पिस्टल तनते देख उपद्रवी और भड़क गए और चिल्लाने लगे- "देख-देख गन लोड कर रहा है, अब इसको छोड़ना नहीं!" हालांकि, बॉडीगार्ड ने पिस्टल से कवर फायर का घेरा बनाकर बीजेपी नेता को सुरक्षित निकाल लिया।

    bhagalpur neet protest bihar bandh turns violent vehicles damaged (3)

    पुलिस जिप्सी पलटी, एसडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़

    इससे पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की जब पुलिस से कहासुनी हुई, तो माहौल बेकाबू हो गया। आक्रोशित भीड़ ने धक्का-मुक्की करते हुए पुलिस को खदेड़ दिया और सड़क पर खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग जिप्सी को पलट दिया। उपद्रवियों के पथराव में सदर एसडीएम (SDM) की गाड़ी, ट्रैफिक विभाग की जिप्सी समेत कुल चार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

    bhagalpur neet protest bihar bandh turns violent vehicles damaged (4)

    रणक्षेत्र बना तिलकामांझी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    तिलकामांझी चौक पर हुए इस भारी उपद्रव के बाद प्रदर्शनकारी पथराव करते हुए बरारी की तरफ बढ़ गए। जगह-जगह हो रहे पथराव के कारण आम राहगीरों और पुलिसकर्मियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। भागलपुर प्रशासन की तमाम तैयारियां धरी की धरी रह गईं। आखिरकार, भारी संख्या में पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़कर तितर-बितर किया।

    bhagalpur neet protest bihar bandh turns violent vehicles damaged (5)

    लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठे छात्र

    पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। वहीं, पुलिसिया लाठीचार्ज और बल प्रयोग के विरोध में कई छात्र सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। फिलहाल तिलकामांझी से लेकर बरारी मार्ग तक भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों और पथराव करने वाले अराजक तत्वों की पहचान में जुट गई है।

    bhagalpur neet protest bihar bandh turns violent vehicles damaged (6)

    पुलिस की तैयारी पर भारी पड़ी उपद्रवियों की रणनीति

    बिहार बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भागलपुर पुलिस 23 जुलाई से ही फ्लैग मार्च और मॉक ड्रिल कर पूरी तरह अलर्ट थी। शुक्रवार को अधिकारियों व पुलिस बलों की बाकायदा प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई थी। हालांकि, पुलिस प्रशासनिक टीम उपद्रवियों और उन्हें पीछे से रसद व समर्थन देने वालों की अंदरूनी रणनीति को भांपने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई।

    bhagalpur neet protest bihar bandh turns violent vehicles damaged (7)

    मलबे से निकाले ईंट-पत्थर, फिर बोला धावा

    आंदोलनकारी लड़कों ने पथराव के लिए ईंट-पत्थर जुटाने का ठिकाना पहले से तय कर रखा था। तिलकामांझी चौराहे पहुंचते ही भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने हाल ही में तोड़े गए होटल रिमझिम के बचे मलबे से ईंट-पत्थर निकालकर पुलिस बलों और वाहनों पर दनादन बरसाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते करीब आधे घंटे तक चौराहे पर अराजक स्थिति बनी रही।

    bhagalpur neet protest bihar bandh turns violent vehicles damaged (8)

     प्रशासनिक गाड़ी समेत 9 वाहन क्षतिग्रस्त

    उपद्रवियों के इस अचानक हमले में पुलिस की पेट्रोलिंग जिप्सी, यातायात पुलिस की गाड़ी और कई निजी वाहनों समेत कुल 9 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव की इस घटना में कई मीडियाकर्मी भी चोटिल हुए हैं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने सख्त घेराबंदी की, जिसके बाद उपद्रवी कई हिस्सों में बंटकर पीछे हटने को मजबूर हुए।

     

     

    bhagalpur neet protest bihar bandh turns violent vehicles damaged (9)

     

    घटना की सूचना मिलते ही डीएम अलंकृता पांडेय, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, एसपी और डीएसपी समेत तमाम वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके (तिलकामांझी चौक) पर पहुंचे।

     

     

    गली-गली खदेड़कर पुलिस ने किया बल प्रयोग

    स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए लाठीचार्ज और बल प्रयोग किया। आसपास की गलियों में घुसे उपद्रवियों को बाहर निकालकर पुलिस जवानों ने बरारी रोड स्थित डीएम आवास तक दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा।

    टीएमबीयू की सुरक्षा बढ़ाई गई, अंत में मना जश्न

    प्रदर्शनकारी छात्र तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) परिसर भी पहुंच गए, जिसके बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई। हालांकि, शाम होते-होते मामला धीरे-धीरे शांत होने लगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना जैसे ही प्रदर्शनकारियों तक पहुंची, छात्र और कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।