Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur News: शादी के 15 दिन बाद ही फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का केस दर्ज

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 02:18 PM (IST)

    कहलगांव के धनौरा गांव में शादी के दो सप्ताह बाद एक नवविवाहिता अनामिका कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। ...और पढ़ें

    शादी के 15 दिन बाद ही फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

    शादी के 15 दिन बाद ही फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कहलगांव। रसलपुर थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में रविवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतक धनौरा गांव के नारद मुनि कुमार की 23 वर्षीय पत्नी अनामिका कुमारी थी। अनामिका की शादी महज दो सप्ताह पूर्व आठ अप्रैल को हुई थी।

    सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रसलपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य संकलित किया।

    जानकारी के अनुसार, अल सुबह ही यह घटना हुई। मृतका के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था और शव एक हूक से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही मृतक के मायके पक्ष से मां, भाई, बहन व अन्य रिश्तेदार पहुंच गए। मायके वालों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में फंदा लगाकर लटकाने का आरोप लगाया है।

    बताया गया कि अनामिका झारखंड के गोड्डा जिला के मेहरमा थाना के मैनाचक गांव के रविंद्र साह की पुत्री थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनामिका को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतक की मां ने दामाद सहित ससुराल के आठ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

    पुलिस ने मृतका के पति नारद मुनि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, ससुराल में परिवार के अन्य सदस्य घर से फरार हैं। अनामिका चार बहनों में सबसे छोटी थी। मृतका की मां ने बताया कि जब वह पहुंची तो घर पर मृतक की वृद्ध सास एवं ससुर ही थे। बाल्मीकि साह का घर पर किराना दुकान है। पति घर पर कैफे चलाते हैं।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। रसलपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।